नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पैर फिसलने से कुएं में गिरी विवाहिता की हुई मौत,मायके पक्ष ने शंका के आधार पर गोगुन्दा एसडीएम से जांच कराने की पुलिस प्रशासन से की मांग* – भारत दर्पण लाइव

पैर फिसलने से कुएं में गिरी विवाहिता की हुई मौत,मायके पक्ष ने शंका के आधार पर गोगुन्दा एसडीएम से जांच कराने की पुलिस प्रशासन से की मांग*

Oplus_0

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*पैर फिसलने से कुएं में गिरी विवाहिता की हुई मौत,मायके पक्ष ने शंका के आधार पर गोगुन्दा एसडीएम से जांच कराने की पुलिस प्रशासन से की मांग*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 28 मार्च
गोगुन्दा के सायरा थाना क्षेत्र के पदराडा गांव की एक विवाहिता की पैर फिसलने से कुएं में गिरने से मौत हो गई।मृतका की पहचान मदन सुथार की पत्नी 28 वर्षीय मनीषा के रूप में हुई है।घटना बीती रात की है।सायरा पुलिस और स्थानीय लोगो ने बड़ी मशक्कत के बाद कुएं से निकाल कर सायरा अस्पताल ले गए और शव को मोर्चरी में रखवाया।
मृतका के पिता मोतीलाल सुथार निवासी गोगुन्दा वणी ने पुलिस को दी शिकायत में मृतका की मौत की जांच उपखण्ड अधिकारी से करवाने की मांग की है।उन्होंने कहा कि मृतका को ससुराल भेजे पांच महीना ही हुआ है।अचानक कुएं में गिरने से हुई मौत के कारण का सही मायने में वजह का पता नही चल सका है।मृतका का पति मदन सुथार से कोई विवाद या किसी अज्ञात शंका के आधार पर जांच की कार्रवाई उपखण्ड अधिकारी से कराने की मांग की गई है।
सायरा थाने के हेड कांस्टेबल यशवंत सिंह झाला ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में विवाहिता की मौत कुएं में गिरने से हुई है।पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है।आगे की जांच एसडीएम को सौंप दी है।उल्लेखनीय है कि मायके पक्ष ने शंका कुशंका के आधार से जांच की मांग की है।महिला गर्भवती बताई जा रही है।विवाहिता की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।गांव के कुछ लोगो का कहना है कि मनीषा का सौम्य स्वभाव था।हसमुख स्वभाव की महिला की कुएं में गिरने से मौत के कारण परिजन और ससुराल में गमगीन माहौल है।कम उम्र की विवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही लोग हाय तौबा करने लगे।पीयर पक्ष में गमगीन माहौल है।जबकि मनीषा की मौत से आसपास के लोग और उनके सम्बन्धियो का मन दुःखी हो गया है।सुथार समाज मे अभी हाल ही में हदयविदारक घटना घटित हुई है। गौरतलब है कि पियर और ससुराल पक्ष के लोगो की बैठक के दौरान शंका का दायरे में मृतका मौत की जांच उपखण्ड अधिकारी को कराने की मांग के साथ सहमत हुए है।गोगुन्दा एसडीएम अब हर पहलू से जांच करेंगे।जांच गोगुन्दा उपखण्ड अधिकारी शुभम भैसारे को सौप दी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930