नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोगुन्दा में झोलाछाप डॉक्टर की भरमार,अवैध क्लीनिकों पर चिकित्सा विभाग की पैनी नजर, पदराडा में क्लीनिक किया सीज* – भारत दर्पण लाइव

गोगुन्दा में झोलाछाप डॉक्टर की भरमार,अवैध क्लीनिकों पर चिकित्सा विभाग की पैनी नजर, पदराडा में क्लीनिक किया सीज*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*गोगुन्दा में झोलाछाप डॉक्टर की भरमार,अवैध क्लीनिकों पर चिकित्सा विभाग की पैनी नजर, पदराडा में क्लीनिक किया सीज*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 8 अप्रैल
गोगुन्दा क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर बिना किसी प्रेक्टिस से मरीजो का उपचार कर रहे है।आज मंगलवार को चिकित्सा विभाग का अवैध रूप से क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का रवैया दिखाई दिया।
बीसीएमओ डॉ दिनेश मीणा ने झोलाछाप के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पदराड़ा गांव में एक किराना की दुकान की आड़ में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को सीज किया गया। जानकारी के अनुसार बंगाली माधव द्वारा क्लीनिक पर आदिवासी मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा था। क्लीनिक से भारी मात्रा में बिना लाइसेंस की दवाइयां इंजेक्शन सीरिंज और उपचार में इस्तेमाल होने वाला बायो वेस्ट बरामद किए गए। बायो वेस्ट का निस्तारण भी अनियमित और असुरक्षित तरीके से किया जा रहा था, जो स्वास्थ्य मानकों के खिलाफ हैं। बीसीएमओ ने क्लीनिक को सीज करतें हुए झोलाछाप को नोटिस दिया गया है। डॉ दिनेश मीणा ने बताया कि सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य के निर्देशन में इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया। इस दौरान पदराड़ा के चिकित्सक डॉ. अंकित पुरोहित और स्थानीय पुलिस जाब्ता भी मौके पर मौजूद रहा। वहीं बीसीएमओ डॉ. दिनेश मीणा ने बताया कि झोलाछाप क्लीनिकों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930