नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विधायक ने सोनोग्राफी मशीन का किया उदघाटन* – भारत दर्पण लाइव

विधायक ने सोनोग्राफी मशीन का किया उदघाटन*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*विधायक ने सोनोग्राफी मशीन का किया उदघाटन*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 14 अप्रैल
गोगुन्दा के सामुदायिक अस्पताल में गोगुन्दा विधायक प्रताप गमेती ने सोनोग्राफी मशीन का उदघाटन किया। विधायक ने विधायक कोष से लगाई गई मशीन की पूजा अर्चना कर उदघाटन किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक प्रताप गमेती ने कहा कि सोनोग्राफी के लिए महिलाओ को बाहर नही जाना पड़ेगा।सोनोग्राफी निःशुल्क होगी।वृद्ध ,गरीब बीपीएल परिवार के लिए निःशुल्क सेवा प्रदान की जाएगी।गर्भवती महिलाओं को लाभ मिलेगा।

इस बीच भाजपा मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी ने बताया कि विधायक प्रताप गमेती एवं जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली अथक प्रयासों से गोगुन्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सोनोग्राफी मशीन की सुविधा उपलब्ध हो सकी है।अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध होने की वजह से मरीजो को बार बार उदयपुर या अन्य निजी अस्पतालो की तरफ रुख नही करना पड़ेगा।खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए खास समस्या थी।आज विधायक प्रताप गमेती औए जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली के प्रयासों से क्षेत्रवासियों की समस्या का निराकरण हुआ है।

उद्घाटन के दौरान गोगुंदा उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेश सोनी देवेंद्र चौधरी आईटी सेल विधानसभा संयोजक सुरेश तेली पवन सोनी हरीश चौधरी कमलेश चौधरी युवा मोर्चा महामंत्री जितेश पालीवाल जीवन प्रजापत लोकेश खवास सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930