नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छात्रा स्कूटी योजना के भंडारण व वितरण सम्बंधित समस्याओ को इंगित करते हुए उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन* – भारत दर्पण लाइव

छात्रा स्कूटी योजना के भंडारण व वितरण सम्बंधित समस्याओ को इंगित करते हुए उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन*

Oplus_0

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*छात्रा स्कूटी योजना के भंडारण व वितरण सम्बंधित समस्याओ को इंगित करते हुए उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन*
कांतिलाल मांडोत
जयपुर 17 अप्रैल 20245
महासंघ राजस्थान (उच्च शिक्षा) द्वारा राजस्थान में छात्रा स्कूटी योजना के भण्डारण व वितरण संबंधित समस्याओं को इंगित करते हुए इनके समाधान के सुझावों के साथ उपमुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार प्रेमचंद बेरवा के नाम ज्ञापन दिया गया। एबीआरएसएम राजस्थान (उच्च शिक्षा) के प्रदेश महामंत्री प्रोफेसर रिछपाल सिंह ने बताया कि वर्तमान में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में मेधावी छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाती है। इसमें महाविद्यालयों द्वारा आवेदन पत्रों का सत्यापन किया जाता है।
तत्पश्चात् नोडल महाविद्यालय द्वारा स्कूटी भंडारण और वितरण का समस्त कार्य किया जाता है। संबंधित जिले की समस्त स्कूटियों के वितरण का कार्य नोडल महाविद्यालय के द्वारा संपन्न होता है। प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज बहरवाल ने बताया कि अधिकांश महाविद्यालयों में वितरण और भंडारण के लिए भौतिक व मानवीय संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने के कारण
अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई जिलों में स्कूटियों की संख्या अधिक होने के कारण इनके भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होती है। ऐसे हालात में स्कूटियां खुले में रखी जाती है। नोडल महाविद्यालय के अनेक शिक्षक वर्ष भर इस कार्य में लगे रहते हैं जिससे अध्यापन कार्य भी बाधित होता है।
स्कूटी वितरण की उपयुक्त जटिलताओं और समस्याओं को इंगित करते हुए शैक्षिक महासंघ द्वारा सत्र 2024-25 से लाभार्थी-छात्राओं को स्कूटी क्रय उपरांत राज्य सरकार द्वारा स्कूटी की निर्धारित राशि सीधे ही लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर करने (DIRECT BANK TRANSFER) अथवा लाभार्थी छात्रा को सम्बन्धित एजेंसी से क्रय करने का वाउचर जारी करने की मांग की गयी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031