नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पारणा महोत्सव में आशीर्वाद देने संतवृन्दो का उमरणा गौशाला संस्थान में मंगल प्रवेश* – भारत दर्पण लाइव

पारणा महोत्सव में आशीर्वाद देने संतवृन्दो का उमरणा गौशाला संस्थान में मंगल प्रवेश*

oplus_2

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*पारणा महोत्सव में आशीर्वाद देने संतवृन्दो का उमरणा गौशाला संस्थान में मंगल प्रवेश*
*दान और तप की आराधना करने वाला ही पाता है अक्षय पद-जिनेन्द्रमुनि मसा*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 28 अप्रैल 25
श्री वर्धमान स्थाननवासी जैन श्रावक संघ महावीर जैन उमरणा गौशाला संस्थान में संतो का पारणा महोत्सव के आयोजन पर आशीर्वाद प्रदान करने के लिए मंगल प्रवेश हुआ।महिलाओ ने सिर पर कलश रखकर अगवानी की गई ।श्रावकों ने जयकारों के साथ संतो का स्वागत किया गया।इस प्रवेश कार्यक्रम में अनेक गांवो के श्रावक श्राविका उपस्थित रहे।सुकून मुनि मसा ने श्रावकों को सम्बोधित हुए कहा कि शीलकुंवर जी की समाधि के पावन स्थल पर पारणा महोत्सव का आयोजन हो रहा है।इससे बड़ी बात क्या हो सकती है।

हम मारवाड़ से चलकर इस आयोजन में भाग लेने के लिए आये है।हमारे बीच संतो का सानिध्य है।जिनेन्द्रमुनि मसा ने पाली से सन्तो के आगमन पर स्वागत किया और कहा कि आप की कृपादृष्टि से ही पारणा महोत्सव कार्यक्रम सफल होगा।रमेशमुनि ने कहा कि हमारे जीवन मे शक्ति और भक्ति का संगम होना अत्यंत आवश्यक है।मन वचन के द्वारा अनुमोदना करते रहे।कार्य सफलता निश्चित मिलेगी।दान परम्परा का प्रवाह प्रवर्तित करने वाला है।ड्रॉ वरुण मुनि ने कहा कि हाइवे से दूर ,सड़क से दूर महावीर गौशाला संस्थान होने के बाद भी समय समय पर संतो का चातुर्मास कराना एक उपलब्धि से कम नही है ।
इसका मुख्य कारण है कि समाज के कर्मठ कार्यकर्ताओ की लगन सफलता की तरफ आगे बढ़ा रही है ।महावीर जैन गौशाला शीलकुंवर जी मसा की समाधि स्थल है।यह पावन भूमि है। मुनि ने कहा कि सुकून मुनि मसा के सानिध्य में वर्षीतप का पारणा महोत्सव होने जा रहा है।तप जीवन की ऐसी दिव्यता है,जो मनुष्य को उत्स प्रदान करती है। जिनेन्द्रमुनि मसा ने कहा कि तप मनुष्य की निर्जरा करता है,उसी विकारों से परे करता है।तप के माध्यम से अध्यात्म की उच्चतम ऊंचाइयों का स्पर्श किया जाता है।भगवान ऋषभदेव की तप साधना का अनुकरण करने की दृष्टि से आज भी बड़ी संख्या में तप साधना की जाती है।महावीर जैन गौशाला में समाज के श्रावक श्राविकाएं उपस्थित रही। चैयरमेन लक्ष्मीलाल कच्छारा हस्तीमल धोका हीरालाल मादरेचा हिमतमल कांग्रेचा रमेश पुनमिया खुबिलाल अशोक मादरेचा नरेश मांडोत एवं अनेक श्रावकों की उपस्थिति नजर आई।समाज की तरफ से गोतम प्रसादी रखी गई।समाज की तरफ से नेत्रजांच शिविर का आयोजन किया गया।चिकित्सा अधिकारी भूराराम देवासी ने नेत्र जांच कर मरीजो को डॉप्स दी गई।नेत्र जांच शिविर में 37 मरीजो को दवाई वितरित की गई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930