नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोगुन्दा के कई गांवों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश,तापमान में गिरावट* – भारत दर्पण लाइव

गोगुन्दा के कई गांवों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश,तापमान में गिरावट*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*गोगुन्दा के कई गांवों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश,तापमान में गिरावट*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 5 मई 2025
गोगुन्दा सहित सायरा में तेज बारिश हुई।कई गांवों में घुटनो के निचे तक पानी भर गया तो कई गांवों में गलियों में पानी बहने लगा।क्षेत्र में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।रविवार को तेज गर्मी के कारण लोग परेशान थे।सोमवार सुबह तेज हवा के साथ जसवंतगढ़, तरपाल, पुनावली कमोल सायरा और पाली जिले के कई गांवों में भारी बारिश हुई है।

मौसम के बदलाव से तापमान गिरने से गर्मी गायब हो गई है।आकाश में अभी भी बादल छाए हुए है।गर्मी में राहत है।कई गांवों में ओलावृष्टि के साथ साथ तेज बारिश होने से लोग राहत महसूस कर रहे है।फसलों को फायदा होगा।मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में उदयपुर क्षेत्र सहित गांवो में बारिश की संभावना जताई जा रही है।चित्रावास के आसपास कई गांवों में बारिश हुई है।मार्ग अवरुद्ध हुआ है।हायला निवासी पेमाराम गरासिया ने बताया कि तेज बारिश के कारण खेतो में पानी भर गया है।कई जिलों में भारी बारिश से गर्मी में राहत मिली है।गर्मी और पश्चिमी विक्षोप के कारण बारिश हुई है।जिससे लोगो को भारी राहत मिली है।पसीने से सराबोर लोगो को गर्मी से छुटकारा मिला है ।भैरूलाल सुथार ने बताया कि अचानक भारी बारिश से खेत तरबतर हो गए है।अभी मानसून नही आया है,लेकिन गर्मी के कारण बारिश हुई है।जिससे राहत हुई है।लग्नसरा चालू है।लोगो के सजाए गए शादी मंडपो पर बारिश गिरने से अव्यवस्था हुई है।काफी नुकसान सहन करना पड़ रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930