नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एसबीआई सिक्योरिटीज ने स्वच्छता सुविधाओं को बढ़ाने के लिए ₹50 लाख का अनुदान दिया* – भारत दर्पण लाइव

एसबीआई सिक्योरिटीज ने स्वच्छता सुविधाओं को बढ़ाने के लिए ₹50 लाख का अनुदान दिया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*एसबीआई सिक्योरिटीज ने स्वच्छता सुविधाओं को बढ़ाने के लिए ₹50 लाख का अनुदान दिया*

एसबीआई सिक्योरिटीज”) के सहयोग से यंग इग्नाइटेड माइंड्स फाउंडेशन (YIMF) द्वारा उदयपुर में पांच सरकारी विद्यालयों में नए शौचालयों का निर्माण

कांतिलाल मांडोत
उदयपुर,07 मई, 2025

एसबीआई सिक्योरिटीज ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल के तहत यंग इग्नाइटेड माइंड्स फाउंडेशन (YIMF) द्वारा प्रोजेक्ट पाठशाला के तहत उदयपुर में पांच सरकारी विद्यालयों में स्वच्छता सुविधाओं को बढ़ाने के लिए ₹50 लाख का अनुदान देकर बनवाए गये नए शौचालयों का उद्घाटन और हस्तांतरण आज राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय, डाकन कोटड़ा, उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम मे एसबीआईकैप सिक्योरिटीज लि. के एमडी और सीईओ श्री दीपक कुमार लल्ला ने किया गया ।
इस अवसर पर एमडी और सीईओ दीपक कुमार लल्ला ने कहा की इस पहल का उद्देश्य उदयपुर, राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शौचालय सुविधाओं का निर्माण और सुधार करके स्वच्छता के मूलभूत ढांचे को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाना है । उन्होंने कहा की एसबीआई सिक्योरिटीज और यंग इग्नाइटेड माइंड्स फाउंडेशन के बीच यह सहयोग शिक्षा के मूलभूत ढांचे को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने में कॉर्पोरेट भागीदारी के महत्व को प्रमुखता से दर्शाता है ।


उन्होंने बताया की एसबीआई सिक्योरिटीज एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लि. की पूर्ण अधीनस्थ सहायक कंपनी है और भारत के सबसे बड़े और सबसे भरोसेमंद बैंकिंग समूह स्टेट बैंक समूह का एक हिस्सा है । यह सेबी पंजीकृत स्टॉक ब्रोकर और डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट है, जिसका ग्राहक आधार 5.7 मिलियन से अधिक है और इसके पास 15000+ कर्मचारी हैं ।प्रारम्भ में यंग इग्नाइटेड माइंड्स फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष ईशान बंसल ने कहा की “हम प्रोजेक्ट पाठशाला में एसबीआई सिक्योरिटीज़ के उदार योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं । यह महत्वपूर्ण सहयोग हमें उदयपुर के अनगिनत छात्रों के जीवन में एक ठोस बदलाव लाने में सक्षम बनाएगा । इन सरकारी स्कूलों में स्वच्छता के बुनियादी ढांचे में वृदि्ध करके, हम न केवल स्वच्छता को बढ़ावा दे रहे हैं और बीमारियों के प्रसार को रोक रहे हैं, बल्कि शिक्षा के एक अधिक सम्मानजनक और आरामदायक वातावरण को भी बढ़ावा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा की यंग इग्नाइटेड माइंड्स फाउंडेशन (वाईआईएमएफ) एक एनजीओ है जिसकी स्थापना 2015 में भारत में वंचित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का प्राथमिक लक्ष्य सामने रखकर की गई थी । संगठन इन बच्चों के बीच जागरूकता के स्तर को बढ़ाने और यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करता है कि उन्हें स्थायी बुनियादी ढाँचे और सुविधाएं सहजता से उपलब्ध हों सकें । कार्यक्रम में एसबीआई सिक्योरिटीज, शिक्षा विभाग के अधिकारीगण और स्थानीय नागरिको ने भाग लिया

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031