नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने राज्यसभा में बड़ी सादड़ी से मावली आ रही ब्राडगेज का सर्वे करा कर देबारी रेलवे स्टेशन तक रेल लाइन बिछाने की मांग* – भारत दर्पण लाइव

सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने राज्यसभा में बड़ी सादड़ी से मावली आ रही ब्राडगेज का सर्वे करा कर देबारी रेलवे स्टेशन तक रेल लाइन बिछाने की मांग*

Oplus_131072

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने राज्यसभा में बड़ी सादड़ी से मावली आ रही ब्राडगेज का सर्वे करा कर देबारी रेलवे स्टेशन तक रेल लाइन बिछाने की मांग*
कांतिलाल मांडोत
नई दिल्ली 11 दिसम्बर 2025
राज्यसभा की कार्रवाई में राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने बड़ी सादड़ी से मावली आ रही ब्रॉड गेज रेलवे लाइन का सर्वे करा कर देबारी तक बिछाने के मांग की।
सांसद गरासिया ने राज्यसभा में कहा कि राजस्थान का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मेवाड़ जिसमें चित्तौड़गढ़, उदयपुर , नाथद्वारा , रणकपुर में प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। हाल ही में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में उदयपुर में रेलवे के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। इस संदर्भ में श्री गरासिया ने सरकार को अवगत कराते हुए कहा कि पिछले वर्ष के आंकड़े देखे जाए तो बड़ी सादड़ी-मावली-उदयपुर रेलमार्ग पर समस्त रेलवे स्टेशनों से यात्रियों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है और समस्त क्षेत्रवासियों को सस्ता व सुलभ रेलवे साधन उपलब्ध हुआ है।
उन्होने कहा की भविष्य में यह रेलवे लाइन मध्यप्रदेश के नीमच तक जुड़ने वाली है।सांसद गरासिया ने बताया की बड़ी सादड़ी से मावली होकर उदयपुर तक चलने वाली ट्रेन का सफर लगभग 124 किलोमीटर होता है, साथ ही मावली में पावर चेंज करने में समय भी लगता है। यह सब यथावत चल रहे हैं पर भविष्य में नीमच से आने वाली ट्रेनों का मावली जाकर खेमली-भीमल होकर देबारी और उदयपुर जाना होगा, जिसमें काफी समय लगेगा।
गरासिया ने बताया की भविष्य में होने वाली समस्या के निदान हेतु मै भारत सरकार से मांग करता हूं की बड़ी सादड़ी से मावली आ रही ब्रॉडगेज रेलवे लाइन के मध्य, भविष्य में भटेवर-खेरोदा ओवर ब्रिज से दरोली-डबोक होकर देबारी स्टेशन तक मिलान के लिए नई ब्रोड गैज रेल लाइन का सर्वे कर रेल लाइन बिछाई जाए, जिससे यात्रियों को और अधिक लाभ मिल सकेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930