नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिहू अटैक” देश भर के 200 सिनेमाघरों में 16 जनवरी को होगी रिलीज – भारत दर्पण लाइव

बिहू अटैक” देश भर के 200 सिनेमाघरों में 16 जनवरी को होगी रिलीज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिहू अटैक” देश भर के 200 सिनेमाघरों में 16 जनवरी को होगी रिलीज

फ़िल्म के हीरो देव मेवाड़ वासियो के साथ उदयपुर में देखेंगे फ़िल्म
कांतिलाल मांडोत
उदयपुर 15 जनवरी
बॉलीवुड एक्टर देव मेनारिया के निर्देशन में भारतीय आर्मी और असम की संस्कृति के रंग और खूबसूरती के साथ असम की सबसे प्रसिद्ध बिहू पर्व से जुड़ी एक ऐतिहासिक घटना पर बनी फिल्म बिहू अटैक देश भर के 200 सिनेमाघरों में 16 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। रिलीज से पहले फिल्म के मुख्य किरदार देव मेनारिया ने उदयपुर में पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उनके साथ वल्लभनगर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रीति गजेंद्र शक्तावत, इंटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, मेनारिया समाज अध्यक्ष बंशीलाल मेनारिया, फ़िल्म लाइन प्रोड्यूसर एन्ड फ़िल्म प्रोड्यूसर मुकेश माधवानी, बद्री मेनारिया , नारायण मेनारिया सहित समाज के प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

फिल्म एक्टर देव मेनारिया ने बताया कि यह खुशी की बात है, कि बिहू पर्व पर उनकी पहले बड़े पर्दे की फिल्म बिहू अटैक रिलीज हो रही है। फिल्म का एक सॉन्ग इश्क सूफियाना रिलीज किया जा चुका है । जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है, साथ ही फिल्म के ट्रेलर को देखकर ही लोग इस फ़िल्म के आने का इंतजार कर रहे है। देव भारतीय सेना की बहादुरी और बलिदान से प्रेरित इस फ़िल्म को लेकर भारत के डिफ़ेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह, सीएम भजनलाल शर्मा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से भी मिले, साथ ही प्रेमानंद जी महाराज से भी मिलकर भी आशीर्वाद लिया।

“बिहू अटैक” को कश्मीर और असम में बड़े पैमाने पर शूट किया गया है, जो भारत की प्राकृतिक सुंदरता और उसके सैनिकों की वीरता के सार को दर्शाता है। इस फ़िल्म में कई प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार शामिल हैं। अरबाज़ ख़ान, डेजी शाह, राहुलदेव, रज़ा मुराद, हितेन तेजवानी युक्ति कपूर जैसे कई कलाकारों ने काम किया है। देव मेनारिया इस फ़िल्म में लीड एक्टर की भूमिका निभा रहे हैं।

*सेना के जवानों के लिए फ़िल्म का प्रदर्शन निःशुल्क*

फ़िल्म के हीरो देव ने बताया कि 16 जनवरी को रिलीज के दिन सेना के जवानों के लिए उनकी तरफ से फ़िल्म का प्रदर्शन निःशुल्क रहेगा। उन्होंने कहा कि वो मेवाड़ ओर परिवार के साथ उदयपुर पीवीआर में फ़िल्म देखेंगे।
वल्लभनगर पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत ने बताया कि मेरी विधानसभा का बच्चा आज इतना गौरवशाली काम कर रहा है यह पूरे मेवाड़ ही नही पूरे देश के लिए गौरव की बात है। 6 साल की उम्र में पिता को खोने वाले देव ने 14 साल वनवास की तरह मुम्बई में बिताए ओर आज बिहू अटैक जैसी बड़े पर्दे की फ़िल्म में लीड रोल निभा रहा है यह देश के हर बच्चे के लिए मिसाल है।

*देव का होगा नागरिक अभिनंदन*

इंटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली ने बताया कि मेनार से मुम्बई पहुंचे देव मेनारिया ने साबित कर दिया कि जिस तरह मुगलो को खदेड़ने वाले मेनारिया ब्राह्मणों ने जो शौर्य दिखाया कुछ ऐसा ही शौर्य देव ने बिहू अटैक में दिखाया। श्रीमाली ने फ़िल्म की सफलता के लिए प्रभू एकलिंगनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि फ़िल्म रिलीज के बाद देव मेनारिया का भव्य नागरिक अभिनंदन उदयपुर में किया जाएगा।

मेनारिया समाज अध्यक्ष बंशीलाल मेनारिया ने घोषणा करते हुए कहा कि समाज के लिए एक शो पूरी तरह बुक किया है। पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत ने भी घोषणा करते कहा कि 16 जनवरी को शाम का शो उनकी तरफ से दिखाया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930