नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आदर्शो का आचरण आवश्यक है-जिनेन्द्रमुनि मसा* – भारत दर्पण लाइव

आदर्शो का आचरण आवश्यक है-जिनेन्द्रमुनि मसा*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*आदर्शो का आचरण आवश्यक है-जिनेन्द्रमुनि मसा*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 30 नवम्बर
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ कड़िया में जिनेन्द्रमुनि मसा ने कहा कि आदर्शो का कथन,चिंतन और श्रवण काफी अच्छा लगता है,पर याद रखिये केवल कथन चिंतन और श्रवण ही पर्याप्त नही है।पहले स्वयं को सुधारो,स्वयं को आदर्श बनाओ,तब विश्व को आदर्श बना सकोगे।अथिति देवो भव कि भारतीय संस्कृति आज भी अक्षुण्ण है।यह भारतीय संस्कृति की परंपरा है।घर आए मेहमानों को देवता तुल्य समझना चाहिए।उसका स्वागत करना चाहिए।जिस प्रकार देवी देवताओं की पूजा की जाती है उसी प्रकार देवताओ की तरह अतिथि का स्वागत करना चाहिए।क्योंकि अतिथि को देवताओ के सम्मान माना गया गया है।कभी कभी स्वार्थो की सृष्टि रचने के लिए दूसरों की जिंदगी तक को भी कुचल डालता है।क्या उसकी यह मानवता है?यह कहना चाहिए मानवता नही,दानवता है,पशुता है।स्वागत करना योग्य है,लेकिन अपने स्वार्थ के लिए किसी का बलिदान कितना अन्यायपूर्ण है।किसी गरीब के साथ अन्याय होता है तो उस की अनन्त वेदना झंकृत हो उठती है।आज के इस भौतिकवाद की चकाचौंध में मानव मानवता को ही भुला बैठा है।मुनि ने कहा कि हर कोई चाहता है कि लोग हिंसा असत्य और परिग्रह से दूर रहे।एक आदर्श जीवन जिये।उसकी और से वह आंख बंद कर लेता है।संत ने कहा जहा कुरीतियां विधमान है।वहा पर व्यवहार निभाने के नाम पर अवश्य जाता है।सत्य को अपनाने में व्यक्ति गम्भीर नही होता।उसकी कथनी और करनी में फर्क होता है।सम्मान दो,सम्मान मिलेगा।अतिथियों का स्वागत जहा होता है,वह परिवार आदर्श प्रस्तुत कर रहा है।जैन संत ने कहा आज का वर्तमान समय पश्चिमी संस्कृति के अंधानुकरण के चकाचौंध में लिप्त है।उसमे भारतीयता गायब हो चुकी है।मानव की विलासप्रिय ता का एक चित्र जिसमे मानवता के दर्शन नही हो पाते।आज विलास प्रधान साधनों को अधिकाधिक महत्व दिया जा रहा है।जिसमे मानवता मर चुकी है।अपने पराये का भाव मन मे जागृत होने पर घर आये मेहमानों का स्वागत नही करते है।लेकिन जहा संस्कृति कायम है,वहा परम्परा भी अक्षुण्ण बनी रहेगी।मानव की तृष्णा इतनी बढ़ चली है कि सुरसा के मुख की तरह सबकुछ निगलने को तैयार है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930