नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भगवान पहाड़ीनाथ प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के मांगलिक आयोजन पर दुल्हन की तरह सजी ढोल नगरी* – भारत दर्पण लाइव

भगवान पहाड़ीनाथ प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के मांगलिक आयोजन पर दुल्हन की तरह सजी ढोल नगरी*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*भगवान पहाड़ीनाथ प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के मांगलिक आयोजन पर दुल्हन की तरह सजी ढोल नगरी*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 6 मई
गोगुन्दा तहसील के सायरा उपतहसील के धणियों की नगरी ढोल में पहाड़ीनाथ मन्दिर प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन किया गया है।पहाड़ी नाथ का मंदिर जीर्णोद्धार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का अयोजन मेवाड़ के प्रसिद्ध अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी मगराज,दिगम्बर संत खुशाल भारती महाराज ,बाल योगी संतोषनाथ महाराज बुधनाथ महाराज एवं महेन्द्रसिंह महाराज के सानिध्य में भक्ति संध्या के साथ महोत्सव का प्रारम्भ हुआ है।समस्त ग्रामवासी ढोल एवं पहाड़ी नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव में हिस्सा लेने दूर दूर से लोगो का आवागमन जारी है।समरोह को श्रद्धा व भावना के साथ पधारने का भावभरा निमंत्रण दिया गया है ।

समारोह की भव्यता को सफल बनाने के लिए समिति के कार्यकारिणी सदस्य प्रयासरत है।देव पूजन व हवन 5 जून प्रातः 7 बजे शुरू किया गया। नवचंडी यज्ञ,विष्णु सहस्त्र नाम व हवन 6 जून प्रातः 9 बजे शुरू हुआ ।चार दिवसीय मेला एवंविशाल भजन संध्या के साथ बैंड बाजो के साथ 7 जून को मन्दिर प्रतिष्ठा में हजारो श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।मन्दिर प्रतिष्ठा ध्वजा दण्ड इंडा कलश एवं मूर्ति स्थापना ज्येष्ठसुदी 12 शनिवार 7 जून प्रातः 9-40 बजे शुभारंभ होगी।कस्तूरीबाई फकीरचंद भोगर तथा केसुलाल भोगर परिवार की तरफ से फले चुंदड़ी एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया है।

यह महत्वपूर्ण है ।कलश यात्रा के दौरान सैकड़ो लोगो की उपस्थिति रहेगी।कलश यात्रा 7 जून शनिवार को प्रातः 12-15 बजे शुरू होगी।भक्तजन एवम पूजा अर्चना के लिए पहाड़ी नाथ मंदिर के दर्शन के सेहरा प्रान्त सहित उदयपुर राजसमंद सहित मारवाड़ पाली से भक्तों का आवागमन हो रहा है ।मूर्तियों को जीवंत बनाने के लिए यज्ञाचार्य मुरलीधर पालीवाल द्वारा विशेष मंत्र एवं कर्मकांड का आयोजन किया गया है।ढोल पहाड़ी नाथ मंदिर प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव भक्तो के लिए उत्सव के रूप में है।जिसकी शुभवेला पर देशावर से श्रद्धालुओ का तांता लगा रहेगा।पहाडी नाथ मन्दिर क्षेत्र के लिए धार्मिक आस्था का केंद्र बना हुआ है।भक्तो के लिए पवित्र स्थान है और यह मान्यता रही है कि कोई भी मांगलिक कार्य करने या किसी समस्या का समाधान ढूंढने के लिए भक्त पहाड़ी नाथ के धोक लग कर आशीर्वाद जरूर लेते है।फूल पाती के लिए लोग श्रद्धापूर्वक पहाड़ी नाथ की चौखट चूमते हुए देखे जा सकते है।

मन्दिर की ऊर्जा और पवित्रता बढ़ाने के लिए प्राणप्रतिष्ठा का आयोजन क्षेत्र वासियों के लिए एक अवसर है।एतएव,भंडारा का भी आयोजन किया गया है।पहाड़ी नाथ की प्राणप्रतिष्ठा के बाद महाआरती का आयोजन किया जाएगा ।पहाड़ी नाथ प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के शुभ अवसर पर दूर दूर से भक्तो का आवागमन हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि चांदमल मांडोत परिवार के तत्वावधान में भोजन प्रसादी का लाभ अर्जित किया गया और हीरा बहन पूनमचंद सोनी भोजन प्रसादी के लाभार्थी है।गांव के कई भामाशाह ने प्राणप्रतिष्ठा महोत्व में सहभागी बन सहयोग प्रदान किया है और अविरल धारा प्रवाह चालू है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930