नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चम्पालाल बोथरा रिटेल ट्रेड कमेटी और टेक्सटाइल ट्रेड कमेटी का को-चेयरमैन मनोनीत* – भारत दर्पण लाइव

चम्पालाल बोथरा रिटेल ट्रेड कमेटी और टेक्सटाइल ट्रेड कमेटी का को-चेयरमैन मनोनीत*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*चम्पालाल बोथरा रिटेल ट्रेड कमेटी और टेक्सटाइल ट्रेड कमेटी का को-चेयरमैन मनोनीत*
प्रदीप बंगड़ीवाला
सूरत 12 जुलाई 2025
दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SGCCI) द्वारा चम्पालाल बोथरा को रिटेल ट्रेड कमेटी और टेक्सटाइल ट्रेड कमेटी में को-चेयरमैन की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।बोथरा इससे पहले एसजीसीसीआई की BIS कमेटी के एडवाइजर के रूप में मनोनीत किए गए थे। उन्हें यह ज़िम्मेदारी उनके वर्षों पुराने व्यापारिक अनुभव, खासकर टेक्सटाइल,एमएसएमई और रिटेल क्षेत्र में सक्रिय भूमिका और व्यापारियों के हितों की पैरवी करने की क्षमता को देखते हुए दी गई है।चम्पालाल बोथरा न केवल CAIT की टेक्सटाइल एंड गारमेंट कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन हैं, बल्कि वे FOSTTA के पूर्व महामंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने बीते कई वर्षों से सूरत को गारमेंट हब और ग्लोबल टेक्सटाइल ब्रांड के रूप में स्थापित करने हेतु विशेष प्रयास किए हैं। इसके साथ ही वे GST , MSME और छोटे व्यापारियों की आवाज़ बनकर विभिन्न नीतिगत मुद्दों पर राज्य व केंद्र सरकारों के समक्ष मजबूत प्रस्तुति देते रहे हैं।
उनकी इस नियुक्ति पर व्यापारी वर्ग, उद्योग संगठनों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।
SGCCI अध्यक्ष निखिल मद्रासी, उपाध्यक्ष अशोक जीरावाला, बिजल भाई , मनोज अग्रवाल , देवकिशन मंघानी ,प्रमोद भगत के साथ कमेटी के कई सदस्य उपस्थित रहे ।SGCCI अध्यक्ष निखिल मद्रासी ने विश्वास जताया कि बोथरा के अनुभव और नेतृत्व में संस्था को नई दिशा व गति मिलेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031