नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारत दर्पण लाइव
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फतहसागर में उतरी आस्था की नाव तो भक्ति की लहरों ने लिए हिलोरे, नोका विहार करते हुआ सुन्दकाण्ड पाठ

उदयपुर 22 जुलाई
कांतिलाल मांडोत

पवित्र पुरुषोत्तम मास एवं अधिक मास का शुभ संयोग होने के साथ ही उदयपुर की धड़कन कहीं जाने वाली फतेहसागर झील के लबालब होने की खुशी में नीम फाउंडेशन उदयपुर की ओर से फतेहसागर झील में नौका विहार करते हुए सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। नीम फाउंडेशन की फाउंडर रोशनी बारोट ने बताया कि पूर्व में भी जब फतेहसागर खाली था तब उसके भरने की कामना के लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया था और फतेहसागर छलकने के बाद उस खुशी में सुंदरकांड पाठ नौका विहार करते किया गया था, लेकिन इस बार फतेहसागर भरने के साथ ही पवित्र पुरुषोत्तम मास होने से भक्तों में यह आनंद दुगना हो गया, नौका विहार करते हुए महाकालेश्वर मंदिर की राम भक्त उपासक मंडल के सदस्य चेतन जेठी, डालचंद, आशुतोष, रोमित शर्मा, बलवीर, प्रिंस, उमा, रणजीत सिंह, यशोदा, कविता एवं भक्तों द्वारा संगीतमयी सुंदरकांड पाठ किया गया।


सुंदरकांड पाठ के दौरान नाव झील में चक्कर लगाती रही तो इधर नाव में पाठ पर ढोलक को थाप ओर मंजीरों को आवाज के साथ ही हिलोरे मारती नाव ने सभी को आनंदित कर दिया। सुंदरकांड का बाद भगवान राम और गंगा आरती कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031