नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोगुन्दा विधायक प्रताप गमेती 4 नवम्बर को दाखिल करेंगे – भारत दर्पण लाइव

गोगुन्दा विधायक प्रताप गमेती 4 नवम्बर को दाखिल करेंगे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गोगुन्दा विधायक प्रताप गमेती 4 नवम्बर को दाखिल करेंगे पर्चा
उदयपुर 3 नवम्बर
कांतिलाल मांडोत
राजस्थान में पिछले दिनों नामांकन दाखिल करने की शुरुआत हो गई।कई बड़े नेताओं ने नामांकन में भीड़ जुटाने अपने नामांकन का ऐलान कर दिया है।राजस्थान में दोनों पार्टियों में शेष बची सीटों के लिए मारामारी चल रही है।उदयपुर की गोगुन्दा सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई।कांग्रेस पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया ने 2 नवम्बर को पर्चा दाखिल किया गया।राजस्थान में वे प्रत्याशी जिनको टिकट मिल गया है।वे अब पर्चा भरने की तैयारी में जुट गए है।जिन दावेदारों के टिकट अभी फाइनल नही हुए है उनकी धड़कन बढ़ गई है।तारीख फाइनल करने का मकसद उनके समर्थकों को जुड़ने का अवसर मिल सके।राजस्थान में टिकट को लेकर विरोध स्वभाविक है ।लेकिन पार्टी को अपनीं माँ मानने वाले उमीदवारो की कमी नही है।राजस्थान के उदयपुर के गोगुन्दा महाराणा प्रताप की राजतिलक स्थली से भाजपा के उमीदवार प्रतापलाल गमेती को भाजपा आलाकमान ने तीसरी बार भरोसा जताकर टिकट दी है।प्रताप गमेती दो बार से गोगुन्दा विधायक पद पर है।कांग्रेस के पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया को चुनाव में दो बार शिकस्त देने वाले वर्तमान में गोगुन्दा विधायक प्रताप गमेती कल 4 नबम्बर को अपना पर्चा दाखिल करेंगे। गोगुन्दा भाजपा मंडल अध्यक्ष दयालाल चौधरी ने बताया कि बस स्टैंड चौराहा पर भाजपा की 12 बजे सभा होगी।2 बजे बाद अपने समर्थकों के साथ उपखण्ड अधिकारी को नामांकन पेश करेंगे।सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। क्षेत्र के गोगुन्दा सायरा रावछ चित्रावास आदि क्षेत्रों से भाजपा कार्यकर्ता नामांकन प्रक्रिया में शामिल होंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031