गुजरात में पहली बार नवरात्रि पर दुर्गा माता दौड़ का आयोजन, दौड़ में हजारों युवक-युवतियां शामिल हुईं
![](https://bharatdarpanlive.com/wp-content/uploads/2023/10/20231025_075325.jpg)
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गुजरात में पहली बार नवरात्रि पर दुर्गा माता दौड़ का आयोजन, दौड़ में हजारों युवक-युवतियां शामिल हुईं
सूरत 24 अक्टूबर
कांतिलाल मांडोत
सांस्कृतिक रक्षा समिति की ओर से युवक-युवतियों में धर्म रक्षा और समाज में धर्म के प्रति नवचेतना जगाने के उद्देश्य से नवरात्रि पर दुर्गा माता दौड़ का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक रक्षा समिति के अध्यक्ष आशीष सूर्यवंशी ने बताया कि नवरात्रि में नौ दिनों तक उधना, गांधी कुटीर में स्थित हनुमानजी के मंदिर से रोजाना युवक-युवतियों को रवाना किया जाता था और उधना-पांडेसरा में माताजी के मंदिर में दुर्गा माता दौड़ का समापन होता था। नवरात्रि में 10 दिनों तक आयोजित दुर्गा माता दौड़ में हजारों युवक-युवतियां शामिल हुईं। नवरात्रि के आखिरी दिन दुर्गा माता दौड़ का समापन श्री माधव गौशाला और एनिमल हॉस्टल में किया गया। इसमें 700 से अधिक धर्मवीर शामिल हुए। श्री माधव गौशाला में दशहरा पर शस्त्र पूजा का आयोजन भी किया गया।
![](http://sachitindiatv.com/wp-content/uploads/2021/10/blnm.png)
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
![](http://sachitindiatv.com/wp-content/uploads/2021/02/sinu.jpg)