नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गुजरात में पिछले दो साल में मनरेगा के 6,208 नकली जाॅबकार्ड मिले, कॉन्ट्रैक्टर लाखों रूपए हजम कर गए – भारत दर्पण लाइव

गुजरात में पिछले दो साल में मनरेगा के 6,208 नकली जाॅबकार्ड मिले, कॉन्ट्रैक्टर लाखों रूपए हजम कर गए

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गुजरात में पिछले दो साल में मनरेगा के 6,208 नकली जाॅबकार्ड मिले, कॉन्ट्रैक्टर लाखों रूपए हजम कर गए
अहमदाबाद 6 दिसम्बर
गुजरात में नकली सीएमओ, पीएमओ अधिकारी, नकली सरकारी विभाग, नकली चेकपोस्ट के बाद मनरेगा का नकली जॉबकार्ड सामने अाया है। गुजरात में पिछले दो साल में मनरेगा के 6,208 नकली जॉबकार्ड रद्द हुए हैं। कॉन्ट्रैक्टर मजदूरों के नाम पर नकली जॉबकार्ड बनाकर लाखों रूपए हजम कर गए। बता दें, मनरेगा के तहत मजदूरों को 256 रूपए दिहाड़ी दी जाती है। वर्ष 2022-23 में गुजरात में 10.18 लाख परिवारों को मनरेगा में रोजगार मिला है। मनरेगा मजदूरों को घर के नजदीक रोजगार दिलाने वाली सबसे महत्वपूर्ण योजना है। गुजरात में करोड़ों रूपए के भ्रष्टाचार होने की शिकायत होती रही है। भारत सरकार की ओर से मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार गुजरात में वर्ष 2021-22 में मनरेगा के 2,394 और वर्ष 2022-23 में 3,814 समेत 6,208 नकली जॉबकार्ड मिले हैं। हालांकि इसे तत्काल रद्द कर दिया गया, पर नकली जॉबकार्ड के जरिए लाखों रूपए का फर्जीवाड़ा हो रहा है। भारत सरकार की रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो साल में केरल में 2,379 और पंजाब में 4,605 नकली जॉबकार्ड मिले हैं, वहीं गोवा में एक भी नकली जॉबकार्ड सामने नहीं आया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930