नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 40 कर्मचारी नाव में बैठकर चारों ओर समुद्र से घिरे सबसे दुर्गम स्थल शियाल बेट मतदान केंद्र पर पहुंचे* – भारत दर्पण लाइव

40 कर्मचारी नाव में बैठकर चारों ओर समुद्र से घिरे सबसे दुर्गम स्थल शियाल बेट मतदान केंद्र पर पहुंचे*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*मतदान आज: 40 कर्मचारी नाव में बैठकर चारों ओर समुद्र से घिरे सबसे दुर्गम स्थल शियाल बेट मतदान केंद्र पर पहुंचे*

भावनगर7 मई
चुनाव आयोग दूरदराज इलाकों और चुनौतियों के बावजूद सफलतापूर्वक मतदान कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अमरेली के शियालबेट द्वीप पर लोकतंत्र के इस महापर्व को मनाने के लिए पांच टीम समेत सुरक्षाकर्मी ईवीएम और चुनाव सामग्री लेकर नाव से अरब सागर में इस टापू पर पहुंचे।

अमरेली जिले के जाफराबाद तहसील में अरब सागर में समुद्र के बीच टापू पर शियाल बैट एक अद्वितीय भौगोलिक स्थान है। चारों ओर समुद्र से घिरे शियाल बेट पर रहने वाले मतदाता मताधिकार से वंचित न रह जाएं, इसलिए अमरेली जिला चुनाव विभाग की ओर से विशेष व्यवस्था की गई।

चुनाव आयोग द्वारा नाव से कर्मचारियों के साथ ईवीएम और चुनाव सामग्री पहुंचाई गई। मंगलवार को सुबह 7:00 बजे यहां मतदान शुरू होगा।

राजुला के ईवीएम डिस्पेचिंग सेंटर से कर्मचारियों को बस से जेटी तक पहुंचाया गया। शियाल बेट तक जाने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा है।

जिला चुनाव अधिकारी अजय दहिया ने कर्मचारियों को शियाल बेट तक जाने के लिए दो नावों की व्यवस्था की थी। सोमवार को 20 पोलिंग स्टाफ, 5 बीएलओ, प्रिसाइडिंग ऑफिसर, झोनल अधिकारी और सुरक्षाकर्मियों समेत 40 कर्मचारियों को नाव से अरब सागर में टापू पर बसे शियाल बेट तक पहुंचाया गया। शियाल बेट के प्राथमिक स्कूल में मतदान की व्यवस्था की गई है। यहां 2582 पुरुष और 2466 महिलाओं समेत 5048 मतदाता हैं। 54 मतदाताओं की उम्र 80 साल से अधिक है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031