नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कल्पना वागरेचा वुमन ऑफ द मैच, मुकेश की आतिशी पारी नाबाद 67 रन बनाकर झटके 2 विकेट – भारत दर्पण लाइव

कल्पना वागरेचा वुमन ऑफ द मैच, मुकेश की आतिशी पारी नाबाद 67 रन बनाकर झटके 2 विकेट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जेएसजी बॉक्स क्रिकेट लीग का रोमांच शुरू, नितुल चंडालिया ने खेली शुभारंभ गेंद

कल्पना वागरेचा वुमन ऑफ द मैच, मुकेश की आतिशी पारी नाबाद 67 रन बनाकर झटके 2 विकेट
कांतिलाल मांडोत
उदयपुर 21 जून 2025
जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन मेवाड़ रिजन की ओर से 3 दिवसीय जेएसजी बॉक्स क्रिकेट लीग का धमाकेदार शुभारंभ अर्बन स्क्वायर के पास स्थित फुकेट स्पोर्ट्स एकेडमी में हुआ। प्रोजेक्ट कन्वीनर नितुल चंडालिया ने पहली गेंद खेलकर लीग का शुभारंभ किया। इस मौके पर जेएसजीआईएफ मेवाड़ रीजन चेयरमैन अरुण मांडोत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर. सी. मेहता, पूर्व चेयरमैन अनिल नाहर, वरिष्ठ मार्गदर्शक, मोहन बोहरा, चेयरमैन इलेक्ट पारस ढेलावत, रिजन सचिव आशुतोष सिसोदिया – रीजन सचिव
शुभम गांधी-PRO, ग्रीटिंग्स शुभम कडमलिया-सचिव, JSG अद्वितीय रवि बरोला-चेयरमैन, स्पोर्ट्स कमेटी राजबाला चंडालिया प्रशांत भंडारी चेतन जैन, ओपी चपलोत, विनय नहाटा, ऋषभ खोखावत, मुकेश मुंडलिया, आलोक पगारिया, निर्मल पोखरना, आनंद पटवा सहित विभिन्न ग्रुप्स के संस्थापक अध्यक्ष, अध्यक्षगण एवं सचिवगण भी उपस्थित रहे।

चेयरमैन अरुण मांडोत ने बताया कि लीग का पहला मैच लीजेंड्स टीमों के बीच हुआ। जेएसजी भामाशाह और जेएसजी अनंता में हुए मैच में जेएसजी अनंता के विशाल मेहता चार विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने, जेएसजी मेवाड़ और जेएसजी सुभाष के बीच हुए मैच में नरेंद्र मारू ने 35 रन की पारी खेल कर अपनी टीम को जीताया और मैन ऑफ द मैच बने।जेएसजी वात्सल्य और जेएसजी उदयपुर के मैच में मुकेश कुमार मोगरा ने आतिशी पारी खेलते हुए नाबाद 67 रन बनाकर और दो विकेट झटक कर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। दर्शकों की हूटिंग, शानदार बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररण के बीच रोमांचित माहौल में जेएसजी अर्हम और जेएसजी प्रताप के बीच हुए मैच में दर्शन पोरवाल ने नाबाद 1 रन ओर दो विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। जेएसजी उदय और जेएसजी स्टार के मैच में जेएसजी उदय के पंकज कोठारी ने नाबाद 30 रन बनाकर मैच जीता ।
पावर प्ले मैचेस में जेएसजी उमंग एलिट और जेएसजी णमोकार में विक्की कोठारी ने 28 रन की नाबाद पारी खेली। जेएसजी आईकॉनिक और जेएसजी अरावली के बीच हुए मैच में सीए अक्षय जैन ने 15 रन बनाए और दो विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। जेएसजी नवकार और जेएसजी समता के मैच में कल्पना बागरेचा ने दो विकेट झटक कर वूमेन ऑफ द मैच खिताब जीता। जेएसजी संस्कार और जेएसजी कुटुंब के बीच हुए मैचेस में जितेंद्र जैन ने 39 रन की शानदार पारी खेल कर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। पहले दिन का अंतिम मैच जेएसजी प्लैटिनम और जेएसजी ऑरा के बीच हुआ जिसमें सौरभ ने नाबाद 14 रन ओर एक विकेट झटक कर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031