नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *केंद्र सरकार के सहयोग से हुआ है देश का विकास,कांग्रेस के नेता बेवजह चिल्लाते है* – भारत दर्पण लाइव

*केंद्र सरकार के सहयोग से हुआ है देश का विकास,कांग्रेस के नेता बेवजह चिल्लाते है*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*केंद्र सरकार के सहयोग से हुआ है देश का विकास,कांग्रेस के नेता बेवजह चिल्लाते है*
देश मे दशकों से जनता कांग्रेस के कुशासन से इतनी पीड़ित थी कि देश मे एक एक कर कांग्रेस का सफाया हो गया।भाजपा के सत्ता संभालने के बाद देश का चौतरा विकास हुआ है।भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है कि देश मे विकास केंद सरकार के सहयोग से हुआ है।कांग्रेस विरोधी दल है और वे बेवजह चिल्ला रहे है।सामाजिक उन्माद थमा है शांति का माहौल कायम है।इसलिए चुनाव में भाजपा अपनी उपलब्धियों को गिना रही है।कांग्रेस ने देश मे सबसे ज्यादा शासन किया है।अब चुनाव में विकसित लक्ष्य लेकर चलने वाली भाजपा पर कसीदे पढ़े जा रहे है।देश की समस्याओं को सुलझाने के लिए क्या किया।कांग्रेसी वेवजह चिल्ला रहे है।इनके पास विकास का कोई रोडमैप नही है।कांगेस को सत्ता प्रिय है लेकिन देश के लिए इनके पास कोई विजन नही है।चुनाव के घोषणा पत्र को महज कागज का पुलिंदा समझने वाले कांग्रेसी जनता को अब गुमराह नही कर सकतें है।

कांग्रेस की जिन राज्यो में सरकार है।किसने क्या किया है।इसके लिए जनता को बताए।हर घर नल से जल योजना की मुहिम देशव्यापी है।यह केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है।बीजली पानी और मकान के आगे भी वर्तमान सरकार ने बहुत कुछ दिया है।महारास्ट्र में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नोटो के खातिर सरकार बनाती है।उधर असम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा जुठ की फैक्ट्री है।गुजरात के भरूच में गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को आदिवासी विरोधी पार्टी बताया।कहा कि दलितों और ओबीसी का आरक्षण बरकरार रहेगा।उन्होंने यह भी कहा किआदिवासी भाइयों पर यूसीसी लागु नही होगा।कांग्रेस का घोषणा पत्र साम्प्रदायिक बताते हुए अमित शाह ने यह भी कहा कि मोदी की आंधी में विपक्ष उड़ जाएगा।

धरमपुर में प्रियंका ने मोदी पर तंज कसते हुए कभी अंकल तो कभी सुपरमैन कहा और अपने पूर्वजो को याद किया।कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा हर चुनाव में अपने पुर्वजो को याद करती है।वर्तमान के कांग्रेस नेताओं के देशहित मेकिये गए कार्य क्यों नही गिनाती है।अपने पिता की अस्थि की बात पर जनता को इमोशनल का दांव फेंककर खुश कर रही है लेकिन यह चुनावी स्टंट है।देश मे भाजपा की जीत और कांग्रेस की हार निश्चित मानते हुए भाजपा विकास और कानून व्यवस्था को अहम मान रही है।कांग्रेस के नेता चुनाव में शोर मचाने का काम कर रहे है।सतारूढ़ को घेरने के लिए इनके पास कोई मुद्दे नही है।

कांग्रेस बेबुनियाद बात कर रही है अगर ऐसा नही करती तो ठोस सबूत पेश करती।वैसे कांग्रेस जिस पार्टी पर अंगुली निर्देश कर रही है।उसको कोई आधिपत्य नही है कि वो भ्रष्टाचार पर कुछ बोले।क्योकि 1948 Hसे कांग्रेस का भ्रष्टाचार शुरू हो गया था।इसलिए भाजपा कांग्रेस को लूट और जुठ की पार्टी कहकर निशाना साध रही है।कांग्रेस को देश का कोई मुद्दा याद नही था।जब भाजपा आगे बढकर कांग्रेस का मार्ग अवरुद्ध किया तब तक कांग्रेस बहुत दूर जा चुकी थी।कांग्रेस वादे और घोषणापत्र करती रहती है।भाजपा करती है,कहती नही है और कांग्रेस के लोग कहते है करते नही है।शायद इस सबसे बड़े फर्क का ही परिणाम है कि देश मे कांग्रेस से पल्ला जाड़ रहे है।कांग्रेस को सबसे पहले साम्प्रदायिक ताकतों पर अंकुश लगाने के लिए समान विचार और धर्मनिरपेक्षता में विश्वास करने वाले दलो के साथ सहयोग करने की जरूरत है।लेकिन यह ऐसा नही हो रहा है।कांग्रेस मंथन करे।

           

                             *कांतिलाल मांडोत*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31