नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खाद्य और बीज फैक्टरियों पर मिलावट के खिलाफ अभियान के चलते छापेमारी* – भारत दर्पण लाइव

खाद्य और बीज फैक्टरियों पर मिलावट के खिलाफ अभियान के चलते छापेमारी*

Oplus_131072

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*खाद्य और बीज फैक्टरियों पर मिलावट के खिलाफ अभियान के चलते छापेमारी*
कांतिलाल मांडोत
उदयपुर 20 जून 2025
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की ओर से प्रदेश की खाद्य एवं बीज फेक्ट्रियो पर मिलावट के खिलाफ अभियान के चलते उदयपुर में शुक्रवार को भी छापेमार कारवाई हुई। शुक्रवार को टीमों ने खेमली औद्योगिक क्षेत्र के कोरोमंडल फर्टिलाइजर, प्रेक्षा फर्टिलाइजर, अरावली फॉस्फेट, पटेल फॉसकेम पर जांच पड़ताल कर सेम्पल कलेक्ट किये।

कार्रवाई के दौरान दिन भर खाद्य फेक्ट्री मालिकों में हड़कंप मचा रहा। फेक्ट्रियो पर डॉ . किरोड़ीलाल मीणा के पहुचने की खबरों ने दिन भर खाद्य एवं बीज व्यापारियों को पशोपेश में रखा, हालांकि किरोड़ीलाल मीणा ने सर्किट हाउस में ही जनसुनवाई की ओर बीजेपी के पदाधिकारियों से मुलाकात की। आपको बता दे कि डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने गुरुवार को उदयपुर के उमरड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में रामा फास्फेट, अदिशा – आईपीएल, प्रेम सखी, खीजां, पटेल फास्फेट, साधना फास्फेट,वालिया और भूमि फास्फेट पर छापेमारी की कार्रवाई की।

लशुक्रवार को कुछ और फेक्ट्रियो पर भी छापेमारी की सूचना थी जिससे खाद्य एवं बीज व्यापारी सकते में आ गए, हालांकि इस बार किरोड़ीलाल मीणा खुद किसी फेक्ट्री नही गए लेकिन विभागीय टीमों ने कार्रवाई कर उनको सूचनाएं भेजी है जिनके आधार पर संभवतया आगे कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार कोरोमंडल के 29, रामा फास्फेट के 15, ब्लू फास्फेट के 5, जुब्लीएंट के 12, अदिशा के 5, साधना के 6, पटेल के 7, भूमि के 8 ओर टेस्टरा जैसी खाद्य कम्पनियों के 5 सेम्पल फैल हुए है। पूरे प्रदेश से कई कंपनियों के 600 से ज्यादा सेम्पल लिए गए थे जिसमें से करीब 115 सेम्पल फेल हुए है। मंत्री मीणा ने यह अपील की है कि सभी खाद्य निर्माता बेहतर क्वालिटी का मटेरियल बनाये ओर किसानों के हितों की रक्षा करें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031