नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महाराणा प्रताप राजतिलक स्थली पर महादेवजी की बावड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सफाई अभियान* – भारत दर्पण लाइव

महाराणा प्रताप राजतिलक स्थली पर महादेवजी की बावड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सफाई अभियान*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*महाराणा प्रताप राजतिलक स्थली पर महादेवजी की बावड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सफाई अभियान*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 8 अप्रैल 2025
भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष में कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप राजतिलक स्थली पर महादेवजी की बावड़ी पर सफाई अभियान शुरू किया।
नांदेशमा मंडल के सभी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं द्वारा महादेव जी की बावड़ी की सफाई की गई ।साथ ही संयुक्त मंडल की बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य वक्ता भानु प्रताप सिंह देवड़ा एवं जोधा राम देवासी द्वारा पार्टी की स्थापना औऱ पूर्व में जनसंघ की सफलता पर प्रकाश डाला। वर्तमान में पार्टी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जो संघर्ष एवं बलिदान दिया जा रहा है उसकी प्रशंसा करते हुए विस्तार दिया।मुख्य वक्ता द्वारा धारा 370 ए वक्फ बोर्ड जैसे कानून के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। दरअसल केंद्र और राज्य सरकार कि जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से आग्रह किया । गोगुंदा मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी ने बताया की पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने जनसंघ से जो राष्ट्र की भावनाओं को लेकर बीज बोया है वह विशाल वट वृक्ष बन कर आज भारतीय जनता पार्टी संगठन के नाम से खड़ा है। जिसके करोड़ों कार्यकर्ता आज इस वृक्ष की छाया में संगठन का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में गोगुंदा उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला नांदेश्मा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह कार्यक्रम संयोजक पप्पू राणा भील पार्टी के वरिष्ठ नाहर सिंह देवड़ा मंडल प्रतिनिधि डीसी मेगवाल सहसंयोजक शिव सिंह झाला फतेह लाल जोशी साजू राम गरासिया ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेश सोनी एस टी मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप गमेती आईटी सेल प्रभारी सुरेश तेली दिनेश चौधरी वार्ड पच ओम सिंह कमलेश तेली सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031