नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मोदी के बयान के बाद कुछ बड़ा करने की तैयारी में भारत* – भारत दर्पण लाइव

मोदी के बयान के बाद कुछ बड़ा करने की तैयारी में भारत*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*मोदी के बयान के बाद कुछ बड़ा करने की तैयारी में भारत*
पहलगाम की घटना के बाद इंसानियत फुट फुट कर रो रही है।पर्यटकों की हत्या के बाद विपक्ष सहित पूरी दुनिया में हाहाकार मच गया है।कांग्रेस ने समर्थन देने की बात कही है।राहुल गांधी ने कहा हम सरकार के साथ है।देश मे आज भी उबाल शांत नही हुआ है।जगह जगह पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे है।लेकिन ऐसे में कुछ बड़ा होने की उम्मीद है।पाकिस्तान ने सरहद पर गोलियां चलाना शुरू किया तो भारत ने भी पलटवार कर जवाब दे रहा है।सरकार ने सभी दलों को बुलाकर मीटिंग की है।उधर अमित शाह राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात की है।पाकिस्तान पर अनेक प्रकार के भारत ने प्रतिबंध लगा दिए है।पाकिस्तान में भारत के खिलाफ आग ऊगली जा रही है। दरअसल,सिंधु जल समझौता को रद्द कर पाकिस्तान को पानी देना बंद किया है ।उससे पाकिस्तान की नींद उड़ गई है।भारत की खामोशी का पाकिस्तान नाजायज फायदा उठा रहा था।पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद दोनों देशों के रिश्तों में दरार पड़ी तो पाकिस्तान से दुनिया दूरियां बनाने लग गई है।पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकियों को दुनिया के कौने तक खदड़ने की मंशा है। दो न्यूक्लियर देशों के बीच कुछ बड़ा होने वाला है।भारत के साथ सैन्य ताकत पाकिस्तान से चार गुना बड़ी है।एक बार अमेरिका को भी चुनौती देने में भारत पीछे नही हटता है तो पाकिस्तान उसके सामने कुछ नही है।पहलगाम की घटना के बाद भारत बड़ी घटना को अंजाम देने के मूड में है।इस जघन्य कृत्य के पीछे जो भी है उसको बक्शा नही जाएगा।भारत खासकर मोदी और अमित शाह सहित केंद्रीय मंत्री गुस्से में है।सीसीएस की मीटिंग में तीन बड़े फैसले लिए गए।पाकिस्तान को बचाने के लिए कुछ मुस्लिम देश पाकिस्तान की वकालत करते नजर आ रहे है।पाकिस्तान के साथ इस बार मुस्लिम देश भी विरोध के स्वर निकाल रहे है।पाकिस्तान पर सबक सिखाने के लिए अमेरिका सहित चालीस देशो ने भारत को समर्थन कर पूरा सहयोग करने की भावना व्यक्त की है।भारत ने सिंधु जल संधि,अटारी बार्डर बन्द करनाऔर सार्क वीजा छूट योजना को बंद करने के ऐलान और पाकिस्तान के चारसौ नागरिकों को वापस पाकिस्तान भेजने जैसे निर्णय कुछ बड़ा करने का संकेत दे रहा है।सिंधु जल को रोकने पर इसे जंग की तरह माना जाने लगा है। पाकिस्तान एक्ट ऑफ वार की तरह मान रहा है।पाकिस्तान की दूसरी कोई आय नही है पाकिस्तान 90 प्रतिशत खेती पर निर्भर है।पानी के लिए पाकिस्तान तरसेगा।इसलिए पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादियो को पनाह देना भूल जाएगा।भारत ने सैन्य अभ्यास शुरू किया है।इसमें राफेल भी शामिल है।जमीनी ठिकानों का हवाई हमले का अभ्यास किया जा रहा है।भारत अगर इसबार कुछ नही करता है तो वह कभी भी कुछ नही करेगा इसी तरह आतंकवाद को बढ़ावा मिलता रहेगा ।वह किसी दूसरी घटना को अंजाम देने के लिए तैयारी करेगा।सर्वदलीय बैठक में माना कि कही न कही हमारी चूक हुई है।सर्वदलीय बैठक में आतंकियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए सहमति हुई है।उधर कांग्रेस ने सरकार के हाथ मजबूत करते हुए हर एक्शन पर सरकार के साथ होने की बात राहुल गांधी ने की है।भारत ने एयरक्राफ्ट कैरियर को अरब सागर में उतारा है।भारत कुछ जरूर करेगा ।यह एक छुपा मिशन या खुली लड़ाई भी हो सकती है।सीमित मिलेक्टरी ऑपरेशन और जंग की नौबत रोकने जैसी स्थिति बन भी सकती है।लेकिन आतंकवाद को जड़मूल से खत्म करने के लिए पूरा जोर लगा देंगे।पाकिस्तान को भारी पड़ेगा  पहलगाम का आतंकी हमला इस बार भारत पाकिस्तान को बख्शने वाला नही है। आरपार की लड़ाई है। जम्मू कश्मीर में आठ आतंकियों के घर गिराए गए।

                         *कांतिलाल मांडोत*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031