नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गोगुन्दा में देवास बांध की तृतीय एवं चतुर्थ परियोजनाओं का शिलान्यास किया* – भारत दर्पण लाइव

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गोगुन्दा में देवास बांध की तृतीय एवं चतुर्थ परियोजनाओं का शिलान्यास किया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गोगुन्दा में देवास बांध की तृतीय एवं चतुर्थ परियोजनाओं का शिलान्यास किया*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा/उदयपुर
1 मार्च
उदयपुर की विरशिरोमणि महाराणा प्रताप की राजतिलक स्थली से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नेपरियोजनाओं का शिलान्यास किया।मुख्यमंत्री को देखकर गदगद हुई गोगुन्दा तहसील की जनता को सरकार से उम्मीदे बरकरार है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर के गोगुंदा में देवास बांध परियोजनाओं का शिलान्यास किया।उन्होंने भरचक भरे डोम की उपस्थिति जनता को संबोधीत करते हुए देवास के तीसरे और चौथे चरण का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने यहां पूर्व की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जादूगर तो जादू तो करते हैं। हमारी सरकार ने हाल ही ट्रांसफर किए थे। उनको ट्रांसफर में भी एतराज हो रहा है। उनको ऐतराज क्यों हो रहा है? उनकी नब्ज क्या है? उन्होंने कहा कि उनकीनब्ज ये है कि उनकी सरकार में इस तरह के काम खर्ची से होते थे। जब वे खर्ची से काम करते थे तो उनको वो अब वे दिन याद आते हैं कि हम खर्ची से काम करते थे। खर्ची से किस तरह से ट्रांसफर में ये उद्योग चलता था।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने पाठ्य पुस्तकों में अकबर को महान बताने का काम किया। अकबर महान नहीं, महाराणा प्रताप है।मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान अपराधियों और भूमाफियों की नहीं बल्कि शक्ति और शांति की धरती है। किसी भी कीमत पर ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम माफियाओं को छोड़ने वाले नहीं है।उन्होंने आगे कहा कि हम हर विधायक को उनके क्षेत्र में खराब रोड़ सुधार के लिए पांच करोड़ रुपए आवंटित किए। उन्होंने उस बात का जिक्र किया जब वे जोधपुर में चुनाव से पहले रास्ता खराब होने से मुख्यमंत्री कोदस किमी भी हेलिकॉप्टर से जाना पड़ा था। ये कांग्रेस सरकार की स्थिति थी।

मुख्यमंत्री ने राहुल पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि न्याय यात्रा तो कांग्रेस राज में निकालनी चाहिए थी।लेकिन उन्होंने ऐसा नही किया ।मुख्यमंत्री भजनलाल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत कहां से टूट रहा है। राहुल गांधी को न्याय यात्रा निकालनी थी तो कांग्रेस राज में निकालनी चाहिए थी। क्योकि तब उस दौर में महिला और दलितो पर अत्याचार में राजस्थान सबसे आगे था। उस समय न्याय यात्रा निकाली जाती तो जनता को न्याय मिलता। भाजपा की सरकार में महिला के साथ न्याय होगा। ऐसे उपद्रवियों को बख्शा नही जाएगा।ऐसा नहीं हो तो बख्शा नहीं जाएगा। सीएम ने उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि कन्हैयालाल की निर्मम हत्या हुई थी। तब कांग्रेस सरकार का क्या रवैया रहा। ये सबने देखा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवास तृतीय परियोजना के तहत गोगुंदा के नथियाथल गांव में 703 एमसीएफटी क्षमता के बांध का निर्माण होगा।

वहीं चौथी परियोजना के तहत गोगुंदा के ही अंबावा गांव में 390 एमसीएफटी क्षमता का बांध बनेगा। दोनों जगह आकोदड़ा बांध से जोड़ते हुए सुरंग बनाई जाएगी। आकोदड़ा बांध से पानी पिछोला झील में भेजा जाएगा। देवास तीसरे और चौथे चरणा के लिए 1 हजार 690 करोड़ रुपए बजट रखा है। इसका निर्माण 44 माह की अवधि में पूरा करने का लक्ष्य है। उदयपुर की झीलें हमेशा भरे रहने से यहां के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस काम में देरी नहीं होगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ असम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी साथ थे। इसके अलावा जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गोगुन्दा कार्यक्रम में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सीएम के साथ असम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी साथ थे। इसके अलावा जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, जिला प्रमुख ममता कुंवर, गोगुंदा विधायक प्रताप गमेती और उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा सहित जिले के कई भाजपा नेता मौजूद थे। मंच संचालन दयालाल चौधरी ने किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031