नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुम्बई से मेवाड़ के लिए प्रतिदिन रेल  चलाने की मांग* – भारत दर्पण लाइव

मुम्बई से मेवाड़ के लिए प्रतिदिन रेल  चलाने की मांग*

Oplus_131072

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*मुम्बई से मेवाड़ के लिए प्रतिदिन रेल    चलाने की मांग*

मुंबई से मेवाड़ के लिए नियमित रेल परिचालन और विस्तार के लिए रेल विभाग को पत्र लिखकर प्रमुख मांगे उठाई जा रही है।मुम्बई से अहमदावाद से उदयपुर केलिए हररोज दो गाड़ियो की मांग को लेकर प्रवासियों की हर समय रेल मंत्रालय से मांग रही है।रेल मंत्रालय से रूबरू और पत्र लिखकर दो ट्रेनों का परिचालन करने के लिए लंबे समय से मेवाड़ में रेल चलाओ अभियान के साथ हजारो लोगो की राय एक बनती दिखाई दे रही है।मुंबई सूरत सहित शहरों में पांच लाख प्रवासियों के लिए रेल सुविधा नही होने के कारण निजी वाहनों के द्वारा अपने गंतव्य स्थानों के लिए जाना होता है।हररोज सैकड़ो प्रवासी उदयपुर भीलवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों से आवागमन करते है।बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर देखा जाए तो मुंबई सूरत और वाया अहमदावाद के लिए प्रतिदिन आवागमन के लिए एक भी ट्रेन नही है।

मेवाड़ के हर गांव ,हर घर से प्रवासी देशावर में व्यापार उधोग के लिए स्थायी है।अपने परिवार के साथ रह रहे प्रवासियों की आवाजाही तो लगी ही रहती है।व्यापार उधोग से जुड़े व्यापारियों और कर्मशील उधमियों के लिए रेल सेवा आज की बहुत बड़ी जरूरत है।आवागमन बाधित होने और निजी बसों में टिकट के लिए कई दिनों तक उनके सम्पर्क में रहने के बावजूद उदयपुर के लिए मनमाने ठंग से किराया वसूला जाता है।सूरत की बात करे तो अपवाद को छोड़कर एक भी बस की सुविधा उपलब्ध नही है।लाखो प्रवासियों के लिए एक भी रेल उपलब्ध नही होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है।सप्ताह में तीन दिन रेल सेवा पर्याप्त नही है।रेल सेवा के लिए उदयपुर से जनप्रतिनिधियों ने कई बार गुहार लगाई है और आज भी बड़ी संख्या में रेल सेवा शुरू करवाने के अभियान से जुड़े व्यापारी उधोगपति के लिए निराशा ही हाथ लगी है।

लेकिन प्रवासी आशावादी है।उनको यह तो पूरा भरोसा है कि वर्तमान प्रशासन और रेल मंत्रालय जैन समाज की अपील को नजरअंदाज नही करेगा।मुंबई से मेवाड़ को जोड़ने वाली रेल सेवा से लोगो को बेहतर सुविधा मिलेगी।मेवाड़ क्षेत्र का केवल स्थानीय यात्रियों के लिए ही नही उदयपुर से जोधपुर जयपुर आदि शहरों को जोड़ने के लिए भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है। अभी मेवाड़ के लिएट्रेन का परिचालन नही होने के कारण करीब पांच लाख प्रवासी प्रभावित हो रहे है।लम्बे समय से चली आ रही मांग का समर्थन करके रेल मंत्रालय रेल सेवा मुहैया करवाये ,जिससे उधोग जगत से जुड़े लोगों को आवागमन सुगम हो सके।

रेल परिवहन से न केवल सुविधाओ का सुधार होगा,बल्कि सामाजिक और आर्थिक में भी सुधार होगा।सूरत में लाखो लोग मेवाड़ क्षेत्र से है,जिनका उधोग जगत से नाता है।टेक्सटाइल और हीरा उधोग से जुड़े हजारो व्यापारियों के लिए आवागमन का कोई साधन नही है।क्षेत्र की समस्याओं के लिए रेल विभाग को एक बार फिर से चिंतन करना होगा।सूरत और मुम्बई से उदयपुर के लिए लगभग दो सौ से ज्यादा निजी बसे उपलब्ध है।हररोज चलने वाली निजी बसों में चार गुना किराया वसूल करते है।दुर्घटनाओं की का भी भय रहता है।उदयपुर से सूरत के लिए शाम को चलने वाली सूरत सायरा भी किसी कारणवश बन्द कर दी गई है।प्रवासियों के लिए मुसीबत बना आवागमन के लिए केंद्रीय मंत्रालय से प्रवासियों की अपील है कि दो ट्रेन प्रतिदिन चलाई जाए,जिससे प्रवासियों के लिए सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।उदयपुर सांसद ने नई ट्रेन चलाने की मांग की है।पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद्र कटारिया ने भी मेवाड़ में रेल चलाओ अभियान को धार दी है।

उनके प्रयास भी सराहनीय है।मेवाड़ के लिए पांच ट्रेन की मांग की जरूरत सरकार पूरी नही भी कर सके, लेकिन दो ट्रेन प्रतिदिन चलाने के लिए सरकार स्वीकृति प्रदान करे,जिससे मेवाड़ प्रवासियों को सुविधा उपलब्ध हो सके।रेल मंत्रालय से उदयपुर चंडीगढ़ के लिए रेल सेवा शुरू की है,सराहनीय कदम है।किंतु सूरत,पालघर, मुम्बई उपनगर में रहने वाले प्रवासियों के लिए प्रतिदिन रेल चलाये जाने की मांग को लेकर व्यापारी लामबन्द है।सूरत,मुम्बई और अहमदाबाद अरबो रुपए का राजस्व देता है।लेकिन सुविधा के नाम पर आज भी व्यापारियों को सरकार का मुंह ताकना पड़ता है।जिस विचारधारा और उस दल से जुड़े लोगों के लिए रेल सेवा मुहैया नही होना बड़ी आश्चर्य की बात है।केंद्र और राजस्थान, गुजरात मे भाजपा की सरकार है,उसके बाद भी लोगो की मांगे पूरी नही हो रही है।सरकार से पांच ट्रेनों की मांग को लेकर प्रवासी उनकी दहलीज पर भी गया होगा और क्षेत्र के लिए पांच ट्रेन की भी मांग रखी होगी।लेकिन मेवाड़ी प्रवासियों के लिए कम से कम दो ट्रेन की सुविधा के लिए विचारकर मंत्रालय भरोसा दिलाये। रेल चलाओ अभियान से जुड़े सभी कार्यकर्ता, बुद्विजीवी और उधोग जगत के प्रवासियों की एक ही इच्छा है कि मेवाड़ के लिए प्रतिदिन रेल सेवा उपलब्ध कराए,जिससे इस समस्या से लोगो को निजात मिल सके।

                       कांतिलाल मांडोत

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031