नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नाली निर्माण की अनियमितता से सड़क पर फैल रहा गंदा पानी, राहगीर और वाहन चालक परेशान* – भारत दर्पण लाइव

नाली निर्माण की अनियमितता से सड़क पर फैल रहा गंदा पानी, राहगीर और वाहन चालक परेशान*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*नाली निर्माण की अनियमितता से सड़क पर फैल रहा गंदा पानी, राहगीर और वाहन चालक परेशान*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 10 अगस्त 2026
तरपाल बस स्टैंड पर दुर्गंध और जलभराव से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने नाली निर्माण पूरा करवाने की लगाई गुहार
सायरा उप तहसील क्षेत्र के तरपाल गांव में सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से नाली निर्माण में बरती गई अनियमितता के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाली निर्माण का कार्य अधूरा रहने से एक हिस्से का पानी दूसरे हिस्से में जाने के बजाय सड़क पर फैल रहा है। इससे सड़क पर गंदा पानी जमा होने के साथ ही राहगीरों और वाहन चालकों के लिए आवागमन मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी तरपाल बस स्टैंड के आसपास देखने को मिल रही है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है।
तरपाल बस स्टैंड गांव का प्रमुख सार्वजनिक स्थान है। यहां कई प्रतिष्ठान संचालित हैं और आसपास के ग्रामीणों सहित प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग बस स्टैंड से आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क पर फैल रहे गंदे पानी के कारण लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। गंदे पानी के जमा रहने से आसपास दुर्गंध का वातावरण भी बना रहता है। दुकानदारों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से नाली की समस्या बनी हुई है, लेकिन इसके स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाई है।
ग्रामीणों के अनुसार नाली निर्माण का उद्देश्य सड़क किनारे जमा होने वाले पानी की निकासी को व्यवस्थित करना था, लेकिन निर्माण कार्य में समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या और बढ़ गई है। एक तरफ बनी नाली से पानी की निकासी नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है। बरसात के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। सड़क पर पानी जमा होने से पैदल चलने वाले लोगों को रास्ता बदलकर निकलना पड़ता है, वहीं दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी सावधानी से गुजरना पड़ता है।
स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत की ओर से कई बार नाली निर्माण को पूरा करवाने तथा जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की जा चुकी है। हाल ही में तरपाल बस स्टैंड स्थित जमीन के खातेदार हिमतमल भोगर ने भी पंचायत से नाली निर्माण करवाने के लिए गुहार लगाई। उनका कहना है कि बस स्टैंड क्षेत्र में लोगों की लगातार आवाजाही रहती है और सड़क पर पानी फैलने से आमजन को परेशानी होती है। इसके बावजूद पंचायत की ओर से पीडब्ल्यूडी विभाग का हवाला देते हुए नाली निर्माण करवाने में असमर्थता जताई गई।
ग्रामीणों का कहना है कि बस स्टैंड क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में यहां जल निकासी की उचित व्यवस्था होना बेहद जरूरी है। सड़क पर गंदा पानी फैलने से न केवल आवागमन प्रभावित हो रहा है, बल्कि आसपास के दुकानदारों और आम नागरिकों को दुर्गंध का सामना भी करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण करवाकर नाली निर्माण की स्थिति सुधारने और पानी की निकासी के लिए स्थायी समाधान करने की मांग की है।
इनका कहना है
गौरवपथ में नाली निर्माण का कार्य किया गया था, लेकिन किसी कारणवश कार्य पूरा नहीं हो पाया। अब गौरवपथ का कार्य बंद होने की वजह से नाली निर्माण के लिए पंचायत को पत्र लिखकर कार्य पूरा करवाया जाएगा।
                          दीपक नागदा
                      जेईएन पिडब्यूडी विभाग
                        सायरा

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031