नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ओगणा पुलिस की लापरवाही से छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपियों को कोर्ट ने छोड़ा* – भारत दर्पण लाइव

ओगणा पुलिस की लापरवाही से छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपियों को कोर्ट ने छोड़ा*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ओगणा पुलिस की लापरवाही से छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपियों को कोर्ट ने छोड़ा*

पुलिस पर भड़के ग्रामीण, थाने का घेराव किया, ओगणा बंद कराया
कांतिलाल मांडोत
उदयपुर/ओगणा15 जनवरी
ओगणा क्षेत्र में दो दिन पूर्व स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के मामलें में ग्रामीणों के भारी आक्रोश के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट ने पुलिस की लापरवाही के चलते जमानत दी। ऐसे में गुरुवार को एक बार फिर ग्रामोण आक्रोशित हो गए और ओगणा कस्वा बंद करा दिया। काले झंडे दिखा कर थाने का घेराव किया। कस्बे में माहौल तनावपूर्ण बना है, स्थिति संभालने के लिए चार थानों का जास्त तैनात है।

जानकारी अनुसार छात्राओं से छेड़‌छाड़ के मामले में झाड़ोल पुलिस परगिरफ्तार आरोपियों को चचाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने ओगणा करने में जमकर आक्रोश जताया, विरोध स्वरूप क्षेत्रवासियों ने ओगणा कस्बा बंद करा दिया। ग्रामीणों ने काले झंडे लेकर थाने का भी घेराव कर दिया।

 

टायर जलाकर मार्ग भी अवरुद्ध किए। कस्बे में रैली के रूप में आक्रोश जताते हुए ग्रामीण पुलिस प्रशासन हाय-हाय के नारे लगाते रहे। बंद को भाजपा सहित विभिन्न हिंदू संगठनों का भी साथ मिला। ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी तथा थाने को लाइन हाजिर करने की मांग पर अड़े रहे। स्थिति को गंभीरता को देखते हुए ऋषभदेव सीओ हेरंभ जोशी मौके पर पहुंचे और एसपी से वार्ता कर ग्रामीणों से समझाइश की। इसके बाद व्यापारियों ने प्रतिष्ठान खोले। फिलहाल कस्बे में शांति का माहीत है लेकिन मौकेवकीनजाकत को देखते हुए चार थानों का जाप्ता लगाया गया है।पंप पर जा रही थी। तभी भटवाड़ा के पास सुनसान जगह पर आरोपी मोहम्मद जावेद अपने तीन साथियों अहमदफराज, शाहरूख और तौफिक के साथ कार में आया। युवकों ने छात्राओं का रास्ता रोक कर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। तभी वहां एक युवक आ गया, जिसे देखकर आरोपी भाग गए। एक आरोपों जावेद ने रात को एक छात्रा के पर जाकर उठाकर ले जाने को धमकी दी थी। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को बाजार बंद करवाकर आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान भारी जाब्ता भी तैनात करना पड़ा था, बाद में चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
*पुलिस की लापरवाही से कोर्ट ने छोड़ा*
एसपी को थानेदार पर कार्रवाई के निर्देश छात्राओं से छेड़‌छाड़ के आरोपियों को कोर्ट ने बुधवार को जमानत दे दी थी। इसमें पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोर्ट में पेशी के दौरान थानेदार उत्तम सिंह ने जो केस डायरी पेश की थी, उसमें गिरफ्तारी का कारण ही नहीं लिखा था। इस पर कोर्ट ने चारों आरोपियों को गिरफ्तारी को कानून सम्मत नहीं माना और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के बजाय जमानत दे दी। कोर्ट ने थानेदार उत्तम सिंह पर कारवाई करने का एसपी को निर्देश दिया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031