नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पत्नी ने बेटे-दामाद के साथ मिलकर पति की हत्या करने की गुत्थी सुलझी,नाले में पड़ा मिला शव* – भारत दर्पण लाइव

पत्नी ने बेटे-दामाद के साथ मिलकर पति की हत्या करने की गुत्थी सुलझी,नाले में पड़ा मिला शव*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*पत्नी ने बेटे-दामाद के साथ मिलकर पति की हत्या करने की गुत्थी सुलझी,नाले में पड़ा मिला शव*

सूरत10दिसम्बर
पांडेसरा में कैलाश नगर नाले के पास एक अनजान व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी। मृतक के गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का फाॅरेन्सिक पोस्टमार्टम कराया तो हत्या होने का पता चला। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से मृतक की शिनाख्त शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद मृतक की पहचान राजाराम यादव के रूप में हुई। मृतक की शिनाख्त होने के बाद पुलिस पांडेसरा के कैलाश नगर चौराहे के पास जय जवान, जय किसान सोसाइटी में रहने वाले राजाराम यादव के परिवार तक पहुंच गई। परिवार वालों से पूछताछ करने पर पता चला कि पत्नी ने नाबालिग बेटे और दामाद के साथ मिलकर पति राजाराम यादव की हत्या की थी। राजाराम को शराब पीने की आदत थी। बिहार के मूल निवासी राजाराम ने गांव की जमीन बेचकर सारा पैसा शराब पीने में खर्च कर रहा था। इसके अलावा बची हुई भी बेचने की फिराक में था। राजाराम की नशे की आदत से पूरा परिवार परेशान हो गया था, वह कोई काम-धंधा भी नहीं करता था। घटना के दिन राजाराम का पत्नी और बेटे के साथ झगड़ा हो रहा था, तभी उसका दामाद भी आ गया। दामाद ने समझाने की कोशिश की तो राजाराम चाकू लेकर उसे मारने दौड़ा। दामाद ने राजाराम को जमीन पर पटक दिया। नाबालिग बेटे ने उसके दोनों पैर और पत्नी ने हाथ पकड़ लिए। इसी बीच दामाद ने मोबाइल चार्जिंग के केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। शव को छिपाने के लिए बेटे और दामाद ने रात में मोटरसाइकिल पर रखकर कैलाश नगर तीन रास्ते से गांधी कुटीर जाने वाली रोड पर नाले के पुल के फेंककर फरार हो गए थे। पांडेसरा पुलिस ने पत्नी उर्मिला, दामाद राजू पुत्र रामधारी यादव और नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031