नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रावलिया खुर्द, रावलिया कला और शोभावास में दुग्ध उत्पादन लाभार्थियों को लाभांश वितरण* – भारत दर्पण लाइव

रावलिया खुर्द, रावलिया कला और शोभावास में दुग्ध उत्पादन लाभार्थियों को लाभांश वितरण*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*रावलिया खुर्द, रावलिया कला और शोभावास में दुग्ध उत्पादन लाभार्थियों को लाभांश वितरण*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 4 अप्रैल
गोगुंदा उपखंड़ के रावलिया खुर्द, रावलिया कला ओर शोभावास में दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति लिमिटेड की ओर से शोभावास के 46 रावलिया खुर्द, रावलिया कला के 65 दुग्ध उत्पादकों सदस्यों को वर्ष 2023-24 तक का लाभांश वितरण किया गया, जिसमें कार्यक्रम में सरस डेयरी संघ अध्यक्ष डालचंद डांगी उदयपुर डेयरी प्रबंधक डॉ. गिरिराज शर्मा, डेयरी डायरेक्टर विजय लक्ष्मी नागदा के द्वारा डेयरी से मिलने वाले प्रभुख लाभों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई ।साथ ही दुग्ध उत्पादों को बताया की दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के तरीकों पर फोकस किया तथा अच्छी नस्ल के पशुओं के बारे मे जानकारी दी गई । उदयपुर डेयरी द्वारा उमरोद दुग्ध समिति सचिव चंपालाल जोशी के स्वर्गवास होने पर डेयरी द्वारा,300000तीन लाख रुपए की सहायता राशि का चेक दिया गया ।कार्यक्रम में गोगुंदा सरस डेयरी सुपर वाइजर रमेश कुमार पालीवल ने डेयरी गोपाल क्रेडिट पालन हेतु लोन के बारे मे समझाया गया ओर रावलिया ,में 20 लाभार्थियों को पशु के लिए लोन भी दिया गया ।दुग्ध उत्पादन समितियों के अध्यक्ष कालुसिंह सचिव शंकर सिंह सिसोदिया, अध्यक्ष केसर सिंह सचिव सुखसिंह, देवीसिंह सिसोदिया एवं अध्यक्ष देवनाथ , भंवर सिंह, एवं दोनों डेयरी के लाभार्थियों को दूध केटली एवं लाभांश का वितरण किया गया। कार्यक्रम में डेयरी के समस्त लाभार्थियों की उपस्थिति रही ओर कार्यक्रम में भंवर सिंह सिसोदिया द्वारा धन्यवाद दिया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930