नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सूरत: सचिन में रेलवे ट्रेक पर खेल रहे दो नाबालिग ट्रेन के पहिए से कट गए, मांझे से बाइक सवार का गला कट गया – भारत दर्पण लाइव

सूरत: सचिन में रेलवे ट्रेक पर खेल रहे दो नाबालिग ट्रेन के पहिए से कट गए, मांझे से बाइक सवार का गला कट गया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरत: सचिन में रेलवे ट्रेक पर खेल रहे दो नाबालिग ट्रेन के पहिए से कट गए, मांझे से बाइक सवार का गला कट गया
सूरत18 दिसम्बर
सचिन में दिल को दहलाने वाली दो बड़ी घटनाएं घटी हैं। रेलवे ट्रैक पर खेल रहे दो नाबालिग ट्रेन के पहिए से कट गए, वहीं सतवल्ला ब्रिज पर पतंग के मांझे से एक बाइक सवार का गला कट गया। युवक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सचिन जीआईडीसी में दो नाबालिग की ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। दोनों बच्चे 6 घंटे से लापता थे। सचिन जीआईडीसी में रहने वाले प्रिंस पुत्र राजेश्वर शर्मा, आदर्श नगर में रहने वाले लोकेश पुत्र संतोष यादव रविवार को रेलवे ट्रेक पर खेलने गए थे और हादसे का शिकार हो गए। दोनों देर तक घर वापस नहीं आए तो परिवारवालों ने खोजबीन शुरू की। सचिन थाने में दोनों की गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई गई। 6 घंटे बाद परिवारवालों को दोनों बच्चों के शव सिविल के पोस्टमार्टम रूम में होने की जानकारी मिली। प्रिंस और लोकेश एक ही स्कूल में पढ़ते थे और अच्छे दोस्त थे। प्रिंस का पिता राजेश्वर दुबई में कारपेंटर का काम करता है। प्रिंस इकलौता बेटा था। दो साल पहले ही उत्तर प्रदेश से सूरत आया था। लोकेश के पिता लूम्स कारखाने में काम करते हैं। रेलवे पुलिस ने केस दर्ज करके आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर- रविवार शाम को सातवल्ला ब्रिज पर बाइक से जा रहे मोहन पुत्र भीमराव सतपुते का गला मांझे से कट गया। मोहन नवसारी से नवागाम आ रहा था, तभी रास्ते में पतंग का मांझा आ गया। गाड़ी में ब्रेक लगाकर बचने की बहुत कोशिश की, पर मांझे से बचा नहीं पाया। गला कटने के बाद मोहन को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद सिविल में रेफर कर दिया गया है। सिविल के मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि गले में 5 सेमी लंगा घाव हो गया है। हालांकि कम गहरा होने की वजह से माेहन की जान बच गई। मोहन नवागांव के दीपाली गांव में रहता और उधना के एक बाइक शो रूम में मैकेनिक की नौकरी करता है। हादसे के बाद सातवल्ला ब्रिज पर जाम लग गया था। लोगों ने तुरंत मोहन को अस्पताल पहुंचाया।
सचिन की एक और घटना सामने आई है। छत से नीचे गिरे 17 साल के नाबालिग की मौत हो गई। मृतक पिंटू मिल में काम करता था। दो शिफ्ट में काम करने के बाद घर आया और खाना खाकर सो गया था। नींद में लघुशंका करने जा रहा था और छत से नीचे गिर गया।
पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश का मूल निवासी 17 वर्षीय पिंटू पुत्र रंजन सोनकर सचिन जीआईडीसी के शिव नगर में तीसरी मंजिल पर बने कमरे में बड़े भाई के साथ रहता था। पिंटू एम्ब्रॉयडरी के कारखाने में काम करता था। शुक्रवार को दो शिफ्ट में काम करने के बाद घर आया और खाना खाकर सो गया था। दोपहर में 3:00 बजे लघुशंका करने जा रहा था, तभी छत से नीचे गिर गया। 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सचिन पुलिस ने केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031