नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सायरा के तरपाल गांव में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई,हुई दर्दनाक मौत,पुलिस ने किया मामला दर्ज* – भारत दर्पण लाइव

सायरा के तरपाल गांव में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई,हुई दर्दनाक मौत,पुलिस ने किया मामला दर्ज*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सायरा के तरपाल गांव में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई,हुई दर्दनाक मौत,पुलिस ने किया मामला दर्ज*
उदयपुर 6 जुलाई
उदयपुर जिले के सायरा पंचायत समिति के तरपाल गांव में एक बुजुर्ग महिला को पीटपीट कर मार डाला।तरपाल के लवारिया भील बस्ती के समीप एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल हो गया।गांव में सनसनी फैल गई।तरपाल सरमोरा निवासी कालकी बाई कमलाराम गमेती उम्र वर्ष (85) मायके जा रही थी। रास्ते मे तरपाल निवासी नशेड़ी प्रतापसिह सुलतानसिंह कुम्भावत उम्र (75)ने लवारिया के समीप एक महुवे के नीचे बुजुर्ग महिला को लात घुसे और छाता से प्रहार कर महिला को मौत के घाट उतार दिया।बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी पर बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए सायरा अस्पताल ले गए।लेकिन उपस्थित चिकित्सको की टीम ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण ने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी प्रतापसिह कुम्भावत को गिरफ्तार किया है।जबकि नाथूसिंह को पकड़ा है। दो नाबालिग को डिटेन किया है।
सायरा पुलिस के हेडकांस्टेबल यशवन्तसिंह झाला ने बताया कि तरपाल निवासी प्रतापसिंह सुलतानसिंह कुम्भावत 75 को घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।जबकि एक नाथुसिंह को पकड़ा है। दो नाबालिग को डिटेन किया गया है।पूछताछ जारी है। मृतक महिला के शव को सायरा मोर्चरी में रखवाया।आज दोपहर मृतका कालकीबाई के शव का पोस्टमार्टम हो गया है।सायरा पुलिस मृतक की बिंदुवार जांच कर रही है।मृतका के परिवार वालो ने सायरा पुलिस जाकर मुआवजे की मांग पर डटे रहे।प्रतापसिह की नशे की बुरी आदत थी।बुजुर्ग नशे की हालत में था।अत्यधिक शराब पीने के बादबुजुर्ग महिला के साथ मीठी मीठी बाते करने और भगवान शिव का अवतार बताया। बाद में गाली गलौज कर जोरदार घुसे से प्रहार किया।मृतक महिला तरपाल गांव के समक्ष सरमोरा की रहने वाली है।हत्या के बाद भील समाज की और से तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

मुआवजा के लिए आदिवासी समाज पहुँचा थाने*
सायरा थाने में आदिवासी समाज ने मुआवजा देने की मांग की गई।तरपाल में वृद्ध महिला को पीटने से हुई मौत से आदिवासी समाज गुस्से में था।पुलिस थाना प्रांगण में भील समाज अग्रणियों ने मांग को लेकर धरना दिया।पचास लाख की मुआवजा राशि,परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और आवास सुविधा के लिए मुआवजा मांग पूरी करने की अपील की गई।थानाधिकारी प्रवीणसिंह जुड़ावत सहित अधिकारी मौजूद रहे।हत्यारोपी को फांसी की सजा की आदिवासियों की मांग पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह इन्वेस्टिगेशन का मामला है।हत्या पर 302 की धारा में केस दर्ज किया गया है।सजा देना अदालत का कार्य है।लिहाज,इस पर आपसी समझाइस के बाद अधिवासी समाज सहमत हो गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031