नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सूरत: लाजपोर जेल का कैदी मलाशय में मोबाइल फोन छिपाकर ले जा रहा था, मुख्य गेट पर ही पकड़ा गया – भारत दर्पण लाइव

सूरत: लाजपोर जेल का कैदी मलाशय में मोबाइल फोन छिपाकर ले जा रहा था, मुख्य गेट पर ही पकड़ा गया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरत: लाजपोर जेल का कैदी मलाशय में मोबाइल फोन छिपाकर ले जा रहा था, मुख्य गेट पर ही पकड़ा गया
सूरत 4 नबम्बर
कांतिलाल मांडोत
लाजपोर जेल का कैदी मोबाइल छिपाकर अंदर ले जा रहा था और पकड़ा गया। कोर्ट में पेशी से वापस आए कैदी की जेल के मुख्य गेट पर तलाशी ली गई तो उसके मलाशय से केचोडा कंपनी के चार मोबाइल फोन मिले। सचिन पुलिस ने केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।
एएसआई बाबूभाई राठौड़ शनिवार को दोपहर करीबन 3:30 बजे कैदियों को कोर्ट में पेश करने के बाद लाजपोर जेल में वापस लेकर आए थे। मुख्य गेट पर कैदियों की तलाशी ली गई। हत्या के आरोपित सुल्तान अली गुलाम अली के व्यवहार और चलने के अंदाज से पुलिस को शंका होने लगी। एचएचडीएम मशीन से सुल्तान अली की जांच करने पर कुछ संदिग्ध होने का सिग्नल आया। इसके बाद नॉन लीनियर जंक्शन डिटेक्टर मशीन से बारीकी से जांच की गई तो सिग्नल उसके मलाशय पर आने लगा। पुलिस ने मेडिकल स्टाफ की मदद से सुल्तान के कपड़े निकलवाकर जांच की उसके मलाशय से केचोडा कंपनी के चार मोबाइल फोन मिले। मेडिकल स्टाफ ने बड़ी मुश्किल से मोबाइल को बाहर निकाला। मोबाइल में सिमकार्ड नहीं लगे थे। इंचार्ज जेलर डीबी राणा ने कैदी सुल्तान अली के खिलाफ सचिन थाने में शिकायत दर्ज कराई। सुल्तान को कोर्ट में कब, कहां और किसने मोबाइल फोन दिया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
बता दें, सुल्तान अली ने 30 मार्च, 2019 में डिंडोली के संतोषी नगर में गुलाब दामजी सोलंकी का मकान हड़पने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। वह 10 अप्रैल, 2019 से हत्या के आरोप में लाजपोर जेल में सजा काट रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031