नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सूरत: चिकन पकौड़ा खाने के बाद दो मजदूरों की तबीयत बिगड़ी, शहर में 22 नवंबर तक पटाखा फोड़ने पर प्रतिबंध – भारत दर्पण लाइव

सूरत: चिकन पकौड़ा खाने के बाद दो मजदूरों की तबीयत बिगड़ी, शहर में 22 नवंबर तक पटाखा फोड़ने पर प्रतिबंध

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरत: चिकन पकौड़ा खाने के बाद दो मजदूरों की तबीयत बिगड़ी, शहर में 22 नवंबर तक पटाखा फोड़ने पर प्रतिबंध

सूरत। सचिन के पालीगांव में ठेले पर चिकन पकौड़ा खाने के बाद दो मजदूर बीमार हो गए। मजदूर सिविल अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाने के लिए चिकन पकौड़ा अपने साथ लेकर आए थे।
ठेले पर 20 रूपए का चिकन पकौड़ा खरीदने के बाद खाते समय उसमें से कीड़े निकले थे

ठेले वाले से कीड़े की शिकायत करने गए तो उसने दोनों की पिटाई कर दी
खाने के बाद उल्टी होने लगी। इसके बाद तबीयत ज्यादा हो गई।सचिन के पालीगाम में रहने वाला शंभु दीवान राजभर रंगाई-पुताई का काम करता है। शंभु अपने दोस्त विकास शिव पासवान के साथ घर के पास ठेले पर चिकन पकौड़ा खाने गया था। चिकन पकौड़ा खाने के बाद दोनों को उल्टी होने लगी। देखते ही देखते दोनों की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। दोनों को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ले जाया गया। सिविल में इलाज कराने के बाद दोनों की तबीयत में सुधार है।
मजदूरों ने बताया कि ठेले से 20 रूपए में चिकन पकौड़ा खरीदने के बाद खाते समय उसमें से कीड़े निकले थे। ठेले वाले से शिकायत करने गए तो उसने दोनों की पिटाई कर दी। खाने के 10 मिनट बाद ही दोनों को उल्टियां होने लगी और तबीयत ज्यादा खराब हो गई। मजदूर सिविल में डॉक्टरों को दिखाने के लिए चिकन पकौड़ा भी अपने साथ लेकर आए थे।
सूरत शहर में 22 नवंबर तक पटाखा फोड़ने पर प्रतिबंध, आदेश की अनदेखी करने वालों पर होगी कार्रवाई

सूरत शहर में पटाखा फोड़ने, आतिशबाजी करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस कमिश्नर की ओर से जारी अधिसूचना की अवधि बढ़ाकर 22 नवंबर कर दी गई है। अधिसूचना की अवहेलना करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।
शादी-विवाह, विजय जुलूस या अन्य किसी भी धार्मिक-सामाजिक, राजनीतिक कार्यक्रमों के दौरान सार्वजनिक स्थल, सड़क, फुटपाथ, अस्पताल, स्कूल-कॉलेज के आसपास आतिशबाजी करने से ट्रैफिक जाम हो जाता है। पटाखा फोड़ने से लोगों को नुकसान होता है। इससे आगजनी की घटनाएं भी होती हैं। अस्पताल में मरीजों को परेशानी होती है। स्कूल-कॉलेज में छात्र पढ़ नहीं पाते हैं। इन सब को ध्यान में रखते हुए पुलिस आयुक्तालय की ओर से प्रतिबंध की अवधि बढ़ाकर 22 नवंबर कर दी गई है। अस्पताल, स्कूल से 100 मीटर की दूरी पर पटाखा फोड़ने, डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
इस दौरान कोई भी व्यक्ति एयरपोर्ट के चारों ओर बनी दीवार के आसपास रॉकेट अथवा आकाश में उड़ने वाले पटाखे नहीं फोड़ सकता है। उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर रन-वे है, इसलिए एयरपोर्ट की बाउंड्री से डेढ़ किलोमीटर और पूर्व से पश्चिम दिशा में 0.5 किलोमीटर की एरिया आतिशबाजी करने, डीजे बजाने और लेजर लाइट जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इससे एयरपोर्ट से उड़ाने भरने वाले विमानों को नुकसान हो सकता है।
वराछा में आवारा कुत्ते ने एक साल की बच्ची को काट लिया, सिविल अस्पताल में भर्ती

वराछा में आवारा कुत्ते ने घर के पास खेल रही एक साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची की आंख और हाथ में कुत्ते ने काट लिया है। कुत्ते के हमले में बच्ची की आंख जाने की नौबत आ गई है। बच्ची के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने कुत्ते से उसकी जान बचाई। बच्ची को लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बच्ची का इलाज शुरू कर दिया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930