नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सूरत: युवक तापी में कूदकर आत्महत्या करने वाला था, राहगीर और दोस्तों ने हाथ पकड़कर उसकी जान बचाई – भारत दर्पण लाइव

सूरत: युवक तापी में कूदकर आत्महत्या करने वाला था, राहगीर और दोस्तों ने हाथ पकड़कर उसकी जान बचाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरत: युवक तापी में कूदकर आत्महत्या करने वाला था, राहगीर और दोस्तों ने हाथ पकड़कर उसकी जान बचाई
सूरत5दिसम्बर
सोमवार को दोपहर में एक युवक कापोद्रा ब्रिज से तापी नदी में कूदकर आत्महत्या करने वाला था। वह ब्रिज पर लगी जाली को पार कर रहा था, तभी वहां से गुजर रहे राहगीर और उसके दोस्तों ने हाथ पकड़ लिया। फायर ब्रिगेड के आने तक राहगीरों और दोस्तों ने उसके हाथ-पैर पकड़कर लटकाए रखा। कापोद्रा फायर स्टेशन के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और ब्रिज पर लगी रेलिंग की जाली से युवक को बाहर निकाले।
जानकारी के अनुसार पूणा गांव की सीता नगर सोसाइटी में रहने वाला तुषार कुमार पुत्र राजूभाई(22) डेंटल क्लिनिक में तकनीशियन का काम करता है। सोमवार को दोपहर में 3:25 बजे तुषार कापोद्रा ब्रिज से तापी में कूदकर आत्मत्या करने के लिए वहां लगी जाली को पार कर रहा था। ब्रिज से गुजर रहे राहगीरों ने तुषार का हाथ पकड़ लिया। इसी बीच उसके कुछ दोस्त भी वहां आ गए और हाथ-पैर पकड़कर उसे बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। फायर ब्रिगेड को फोन करके घटना की जानकारी दी गई। कापोद्रा फायर स्टेशन के फायर फाइटर तुरंत मौके पर पहुंच गए।
फायर ऑफिसर सुधीर गढवी ने बताया कि राहगीरों ने युवक के दोनों हाथ-पैर मजबूती से पकड़े हुए थे। इससे वह नदी में नहीं कूद पाया। फायरकर्मियों ने सेफ्टी बेल्ट के जरिए जाली से नीचे उतरकर तुषार को बाहर निकाले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फायरकर्मियों ने तुषार को पुलिस के हवाले कर दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930