नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डायमंड बुर्स का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित किया। – भारत दर्पण लाइव

सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डायमंड बुर्स का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित किया।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डायमंड बुर्स का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित किया।
सूरत 17 दिसम्बर
नमस्कार….हूरत एटले हूरत (सूरत), काम मां लोचो मारे नहीं अने खावा में लोचो छोड़े नहीं। अर्थात् काम में कोई भूल नहीं करते और खाने में लाेचा (एक प्रकार का सूरती व्यंजन) नहीं छोड़ते हैं। सूरती खाने-पीने की दुकानों में जल्दबाजी नहीं करते हैं। कमर तक पानी में घुसकर भजिया खाने पहुंच जाते हैं। सूरत के पास इतिहास का अनुभव, वर्तमान की रफ्तार और भविष्य की दूरदर्शिता है। प्रधानमंत्री ने सूरतियों के खाने-पीने का बखान करते हुए कहा कि चंदनी पड़वा पर सूरती परिवार के साथ फुटपाथ पर बैठकर भरपेट घारी खाते हैं। मोहल्ले में नहीं जाएंगे, पर पूरी दुनिया घूम आएंगे। सूरत शहर की भव्यता में एक और डायमंड जुड़ गया है। यह छोटा-बड़ा नहीं, पर सबसे श्रेष्ठ डायमंड है। इसी के साथ मोदी ने डायमंड बुर्स की टीम को शुभकामनाएं दी। मोदी ने कहा कि जब भी डायमंड बुर्स का नाम आएगा तो सूरत, गुजरात और देश का नाम अपने आप इसके साथ जुड़ जाएगा। यह भारतीय डिजाइनर और भारतीयों द्वारा तैयार की गई सर्वश्रेष्ठ बिल्डिंग है। यह नए भारत के नए संकल्प का प्रतीक है।
सूरत को दो नए उपहार मिल रहे हैं। आज सूरत एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का लोकार्पण हुआ है। इससे सूरतियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। सूरत का विकास सूरतियों के सामर्थ्य को दर्शाता है।
मोदी ने एयरपोर्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले यहां आने पर बस अड्‌डा इससे अच्छा लगता था। आज सूरत से दुबई की फ्लाइट शुरू हो रही है। जल्द ही यहां से हांगकांग की उड़ान भी शुरू होगी। सूरत का एयरपोर्ट बनने के बाद गुजरात में तीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट बने हैं। सूरतियों के सामर्थ्य का मुकाबला करना मुश्किल है। अंग्रेज भी वैभव देखकर सूरत आए थे। पहले समुद्री जहाज सूरत में बनते थे। भूतकाल में सूरत पर कई संकट आए। सभी ने साथ मिलकर इसका सामना किया। पहले यहां 84 देशों में झंडे फराहते थे। डायमंड बुर्स के वल्लभभाई ने बताया कि अब यहां 185 देशों के झंडे फहराएंगे।
सूरत ने अकाल, तापी में बाढ़ जैसी चुनौतियों का जमकर सामना किया है। समय के साथ-साथ सूरत ने अपनी जगह बनाई है। सूरत तेजी से आगे बढ़कर देश में सबसे आगे आया है। स्वच्छता, विकास में सूरत सबसे आगे है। पहले सूरत की पहचान सनसिटी के रूप में होती थी। इसके बाद सिल्क सिटी, डायमंड सिटी और ब्रिज सिटी के बाद ड्रीम सिटी बन गया है। सूरत के लोग मोदी की गारंटी को जानते हैं। मोदी की गारंटी को सच्चाई में बदलते हुए भी देखा है। वर्षों पहले आप कैसे अपनी समस्याएं बताते थे। लोगों को अपनी परेशानी बताने के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता था। हीरा उद्योग के लिए वर्ष-2014 में हमने कानून में संशोधन किया। आज रफ, पॉलिश्ड, लैबग्रोन डायमंड, ज्वैलरी का कारोबार एक ही छत के नीचे करना संभव हो गया है। यहां इंटरनेशनल बैंकिंग समेत कई सुविधाएं मौजूद हैं। सूरत का हीरा उद्योग 8 लाख लोगों को रोजगार दे रहा है। डायमंड बुर्स से डेढ़ लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। सूरत ने गुजरात और देश को बहुत कुछ दिया है। हमें अभी और आगे बढ़ना है। भारत पहले आर्थिक क्षेत्र में 10वें स्थान पर था, अब पांचवें स्थान पर आ गया है। अब भारत को टॉप-3 में लाना है। सरकार ने अगले 25 सालों का टारगेट बनाया है। जिस पर हम काम कर रहे हैं। सूरत की डायमंड इंडस्ट्रीज की जिम्मेदारी बढ़ गई है। हीरा उद्योग को भी अपना टारगेट तय करना चाहिए। सिल्वर कट डायमंड और लेबग्रोन डायमंड में हम आगे हैं। एक्सपोर्ट में भारत का हिस्सा 3.5% है। सूरत तय कर ले तो जेम्स डायमंड ज्वेलरी में डबल डिजिट में आ सकता है। सरकार आपके साथ है। सरकार ने इसके लिए बजट में विशेष प्रावधान किया है। आपको इसका लाभ लेना चाहिए। आज विश्व का माहौल भारत के पक्ष में है। दुनियाभर में भारत की चर्चा हो रही है। सरकार सूरत में आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर दे रही है। सूरत में इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पोर्ट, मेट्रो, कार्गो पोर्ट है। सूरत को बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट से भी जोड़ा गया है। उत्तर भारत में भी सूरत की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। सूरत आगे बढ़ेगा तो गुजरात आगे बढ़ेगा, गुजरात आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। इसके साथ ही सूरत ग्लोबल सिटी बनने जा रहा है। ग्लोबल कम्युनिटी पर भी चर्चा हो रही है। मोबाइल एप की मदद से कम्युनिकेशन आसान बनेगा। इससे अलग-अलग भाषाओं को समझने में अासानी होगी। डायमंड बुर्स में भाषांतर की जरूरत को पूरा करने में सरकार मदद करेगी। राज्य सरकार को भी इस पर ध्यान देना चाहिए। मोदी ने कहा कि नर्मद यूनिवर्सिटी में वैश्विक भाषा के लिए कोर्स शुरू करने की जरूरत है। नर्मद यूनिवर्सिटी इस काम को पूरा नहीं कर सकती है, तो दूसरी यूनिवर्सिटी को सौंप देना चाहिए।

गुजरात की डबल इंजन सरकार तेजी से विकास कर रही है: भूपेंद्र पटेल
तीन राज्यों में भाजपा की भव्य विजय के शिल्पकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सूरत में स्वागत करता हूं। विकास की राजनीति किसे कहते हैं, इसकी अनुभूति मोदी ने कराई है। देश के लोगों में मोदी की गारंटी पक्की हो गई है। पीएम मोदी ने देश में विकास का नया इतिहास लिखा है। गुजरात की डबल इंजन सरकार तेजी से विकास कर रही है। सूरत महानगर लाखों लोगों को रोजगार दे रहा है। पीएम के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को देशभर से आए लोग सूरत में साकार कर रहे हैं। सूरत कपड़ा के साथ हीरा उद्योग में तेजी से आगे बढ़ रहा है। डायमंड बुर्स बनाना प्रधानमंत्री मोदी का सपना था, जो आज साकार हो रहा है। इससे सूरत डायमंड हब बन जाएगा। वर्ष 2024 में नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे, यह बात सुनिश्चित है। पीएम के नेतृत्व में लगातार विकास हो रहा है। लोगों के जीवन में अद्भुत परिवर्तन आया है। रेलवे नेटवर्क, विमानी सेवाओं का तेजी से विकास हुआ है। आज सूरत को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का तोहफा मिला है। नए टर्मिनल के उद्घाटन से सूरत को नई गति मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में वाइब्रंट समिट की शुरुआत की थी, आज इसे भारी सफलता मिल रही है। जनवरी-2024 में वाइब्रेंट समिट का भव्य आयोजन होगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031