नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तरपाल लिमडावाला भेरूजी और गवरज्या माता मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई कार्यक्रम आयोजित* – भारत दर्पण लाइव

तरपाल लिमडावाला भेरूजी और गवरज्या माता मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई कार्यक्रम आयोजित*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*तरपाल लिमडावाला भेरूजी और गवरज्या माता मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई कार्यक्रम आयोजित*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 11 अप्रैल
गोगुन्दा तहसील के तरपाल गांव में बायण मातामन्दिर समीप लिमडा वाला भेरूजी बावजी और गवरज्या माता मंदिर में ध्वजा चढ़ाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।ध्वजा चढ़ाई कार्यक्रम में भक्तो की उपस्थिति रही।भक्तो ने धार्मिक आस्था के साथ साथ खुशियों का भी आनन्द लिया।तरपाल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भेरूजी बावजी और गवरज्या माता मंदिर में ध्वजा चढ़ाई का आयोजन किया गया।

सुबह से ही भक्तो का आना शुरू हो गया।ढोल की थाप से भेरूजी और गवरज्या माता की अगवानी की गई।तरपाल के बायण माता मंदिर स्थित मंदिर में सुबह 11-30 बजे मन्दिर में भेरूजी का आशीर्वाद लेकर भक्त मन्दिर की छत पर पूजा अर्चना कर ध्वजा चढ़ाई कार्यक्रम किया गया।भेरूजी बावजी की ध्वजा चढ़ाई कार्यक्रम के बाद गवरज्या माता मंदिर में हवन में आहुति दी गई।तत्काल बाद गवरज्या मन्दिर में माता के आदेश के बाद ध्वजा कार्यक्रम में भक्तगण उपस्थित रहे।ध्वजा कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

पंडित गणेश श्रीमाली ने धार्मिक श्लोक उच्चारण करते हुए हवन में आहुतियां दिलाई गई।हवन अनुष्ठान के बाद मौतबीर यजमानों द्वारा ध्वजा कार्यक्रम पूर्ण किया गया।आने वाले भक्तो को लापसी का प्रसाद वितरण किया गया।इस बीच ध्वजा चढ़ाई कार्यक्रम में पूर्व सरपंच गोविंदसिंह राणावत भंवरसिंह राजपूत (भोपाजी) सोहनसिंह राजपूत उपलापडा देवीसिंह राजपूत सुमेरसिंह राजपूत मोहनलाल प्रजापत जोरावरसिंह राजपूत मुरारी अग्रवाल हरिसिंह राजपूत उपलापडा कालूसिंह राजपूत हीरालाल ढालावत शंकर ढालावत मुकेश लखारा आदि भक्तगण मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930