नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोगुंदा के हजारों नागरिकों की उपस्थिति में हुआ भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली का नागरिक अभिनंदन – भारत दर्पण लाइव

गोगुंदा के हजारों नागरिकों की उपस्थिति में हुआ भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली का नागरिक अभिनंदन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भारतीय जनता पार्टी उदयपुर देहात

गोगुंदा के हजारों नागरिकों की उपस्थिति में हुआ भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली का नागरिक अभिनंदन

सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ पूरे देहात जिले से कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़ ,मार्ग में जगह जगह हुआ स्वागत

मेरी साथ पीढ़ियां भी भाजपा और गोगुंदा के नागरिकों के कर्ज को उतार नहीं पायेगी…सबको साथ लेकर संगठन को मजबूत करूंगा : पुष्कर
कांतिलाल मांडोत
गोगुंदा 31 जनवरी
भाजपा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली का जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार गोगुंदा आगमन पर राजतिलक स्थली पर आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में हजारों की जनमेदिनी अपनी विधानसभा के युवा लोकप्रिय नेता के जिलाध्यक्ष बनने पर स्वागत हेतु उमड़ पड़ी । पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत,भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान,पूर्व जिलाध्यक्ष भवर सिंह पंवार,पूर्व मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, प्रधान सुंदर देवी ,डेयरी चेयरमेन डाल चंद डांगी,भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हैया लाल मीणा समेत पार्टी के जिला पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पुष्कर ने रुंधे गले से अपने उद्बोधन का आरंभ किया । उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक सामान्य से कार्यकर्ता को पार्टी जिलाध्यक्ष जैसा गुरुत्तर दायित्व दिया हे । भाजपा संगठन ने ओर गोगुंदा विधानसभा के कार्यकर्ताओं और जनता ने जो प्रेम ,सहयोग और सम्मान दिया है विश्वास जताया है,उसका कर्ज मेरी सात पीढ़ियां भी नहीं उतार सकती ।

जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने कहा कि सबको साथ लेकर,परिवार की भावना से संगठन को चलाया जाएगा और भाजपा को बूथ स्तर तक मजबूती देने के साथ क्षेत्र में पनप रही राष्ट्र विरोधी ,सनातन विरोधी विचारधारा को करारा जवाब दिया जायेगा।सत्ता और संगठन के समन्वयक के रूप में आम जन तक सरकारी योजनाओं का लाभ ओर भाजपा की अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने के हर प्रयास होगे ।इस अवसर पर बोलते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी ने पुष्कर तेली के रूप में युवा कंधों को जिम्मेदारी सौंपी हे।
भगवान कृष्ण ने जिस उंगली पर विशाल गोवर्धन पर्वत उठाया था और इंद्र के प्रकोप से जनता को बचाया था ,पुष्कर तेली वही छोटी उंगली हे ।वे पूर्व जिलाध्यक्षों की परम्पराओं को अक्षुण्ण रखते हुए संगठन में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे यह पूरा विश्वास है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत ने कहा कि भाजपा में परिश्रम और समर्पण के दम पर कार्यकर्ता ऊंचाई पर जाता हे ।नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में विधानसभा की विभिन्न गांवों से आए विभिन्न समाजों के समाजजनों,कार्यकर्ताओं ,प्रबुद्धजनों,नागरिकों ने मंच पर जिलाध्यक्ष को प्रतीक चिन्ह ,साफे ,तीर धनुष और फूल मालाओं ओर उपरना ओढ़ा कर स्वागत किया।
कार्यक्रम को मावली पूर्व विधायक धर्मन नारायण जोशी,पूर्व जिलाध्यक्ष भवर सिंह पंवार,भाजपा प्रदेश मंत्री कन्हैया लाल मीणा,जिला उपाध्यक्ष अन्दराम गरासिया,राम कृपा शर्मा,चंद्रशेखर जोशी,शांतिलाल जैन,जिला महामंत्री दीपक शर्मा,आकाश वागरेचा, समेत कई पदाधिकारियों ओर जन प्रतिनिधियों ने संबोधित किया ।इससे पूर्व उदयपुर से गोगुंदा आते बड़ोदिया, नयागुडा,विजय बाडी ,धौलीघाटीहुए मार्ग में जगह जगह कई स्थानों पर ग्रामवासियों और कार्यकर्ताओं ने जगह जगह नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली का स्वागत किया । वही गोगुंदा बाजार में भी नगरवासियों ने राजतिलक स्थली मार्ग पर जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली का स्वागत किया ।

इस अवसर पर पूर्व उप प्रधान पप्पू राणा भील,उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला,बीएस राव,जिलाध्यक्ष भाजयुमो ललित सिंह,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम चंद लोहार,जिला मीडिया प्रभारी नाहर सिंह राठौड़, मुरारी लालST मोर्चा, मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी,नवल सिंह, करण जोशी, राजा राम गरासिया,हिम्मत तावड़, मोहनलाल डांगी भोपाल सिंह फलासिया,तख्त सिंह,मामजी राज मामेंर ,तिलक व्यास,कार्यक्रम संयोजक डीसी मेघवाल समेत जिले के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष ,जिला पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031