नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आम आदमी की उम्मीदों को संबल देने वाला पूर्णकालिक बजट* – भारत दर्पण लाइव

आम आदमी की उम्मीदों को संबल देने वाला पूर्णकालिक बजट*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*आम आदमी की उम्मीदों को संबल देने वाला पूर्णकालिक बजट*
वित्तमंत्री सीताराम ने आज संसद में पूर्णकालिक बजट पेश किया।कई दिनों से लोगो की निगाहें बजट पर थी।आम जनता और महिलाओं के लिए बजट में राहत देने की अपील की जा रही थी।मिडिल क्लास लोगो की उम्मीदें बढ़ी है।आयकर स्लैब में 12 लाख तक की छूट देकर उधोगजगत के लिए और आम नागरिक के लिए बड़ी राहत दी है।नए रिजीम में सभी प्रकार का टैक्स माफ किया गया है।2025-26 का बजट स्वागतयोग्य है।कई आवश्यक चीजे सस्ती हुई है।सीनियर सिटीजन के लिए 50 हजार डिडक्शन से बढ़ा कर एक लाख कर दिया है।भारतीय के सपनो का बजट पेश किया है।इस बजट से आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला बोझ कम होगा।

हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।खासतौर से महिलाओं के लिए राहत देकर महिला शशक्तिकरण को बढ़ावा दिया गया।इस वर्ष बिहार में विधानसभा चुनाव है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए के घटक दल का गठबंधन है।बिहार में भाजपा की गठबंधन की सरकार है।ऐसे में वित्तमंत्री सीतारमन ने बिहार का विशेष ध्यान रखा है।बजट में सभी राज्यो के साथ इंसाफ हुआ है।जबकि बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना,रास्ट्रीय खाद्य प्रोधोगिकी,खाध प्रसंस्करण सुविधाएं बढ़ाना,पटना आईआईटी में छात्रावास और अन्य सुविधाएं,पटना एयरपोर्ट का विस्तार,मिथिलांचल में पश्चिमी कोसी नहर परियोजना का लाभ दिया गया है।किसान कार्ड की लिमिट पांच लाख से ज्यादा होने से किसानों को फायदा होगा।

बजट में कृषि और चिकित्सा क्षेत्र के बिंदुओं को उठाया है।शानदार बजट से देश के विकास को गति मिलेगी।करददाताओं को डायरेक्ट लाभ मिलेगा।हर महीने एक लाख की आय पर एक रुपया भी टैक्स नही देना पड़ेगा।इलेक्ट्रिक गाड़िया और मेडिकल उपकरण के साथ सस्ते फोन होने की वजह से युवाओ में सरकार की तरफ से दी गई राहत से खुशी की लहर है।सरकार में मिडिल क्लास को बड़ी राहत दी है।वैसे ही महिलाओं के लिए नई घोषणा में राहत मिलती दिख रही है।केंद्र की तरफ से अतिरिक्त यात्रियों के लिए उड़ान योजना की शुरुआत की जायेगी।वित्तमंत्री ने शिक्षा जगत को बढ़ावा देने के लिए पांच सौ करोड़ का अतिरिक्त बजट पेश किया गया है।आईआईटी ने 65 सौ सीटे बढ़ाई गई है।बेहतर शिक्षा के लिए बजट में बडी राहत दी गई है।पटना में आईआईटी में होटल सुविधा और दस हजार तक सीटे बढ़ाने का बजट में प्राविधान रखा गया है।विकसित भारत के लिए परमाणु ऊर्जा मिशन पर अहम पारदर्शिता के लिए विशेष दायित्व संशोधन किया जाएगा।बजट में कुछ चीजें महंगी है तो कुछ चीजें सस्ती भी है।इस बीच मोदी ने सीतारमन के बजट को सराहते हुए कहा कि सभी लोग आपके बजट की प्रसंशा कर रहे है।मोदी ने कहा सामान्य नागरिक,विकसित भारत के मिशन के लिए बेहतर बजट है।किसानों के लिए घोषणा की गई है।

इंफ्रास्ट्रक्चर और सिंचाई में विकास के लिए मार्ग प्रशस्त होगा।बजट में सभी वर्ग का ध्यान रखा गया है।दरअसल, आम नागरिको के लिए फायदेमंद बजट पेश किया है।कांग्रेस ने इस बजट को निराशाजनक बताया है तो दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल को केंद्रीय बजट नही भाया है।उनके मनमुताबिक बजट नही है ।अरबपतियों के कर्ज माफ करने वाला बजट बताया।बजट भाषण में समाजवादी पार्टी ने वॉकआउट कर दिया।विपक्षी दलों को 2025-26 का सीतारमन द्वारा पेश बजट को संतोषजनक नही बता कर निराशाजनक बताते हुए सदन से उठकर वॉकआउट किया।विपक्ष हर बात पर विरोध जताकर सदन की कार्यवाही पर आपत्ति जताते आ रहे है।उनको सदन का समय बर्बाद करने का कोई अफसोस नही रहता है।

             

                        *कांतिलाल मांडोत*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031