नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दिल्ली विधानसभा में मोदी की सतरंगा जीत* – भारत दर्पण लाइव

दिल्ली विधानसभा में मोदी की सतरंगा जीत*

Oplus_0

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*दिल्ली विधानसभा में मोदी की सतरंगा जीत*

दिल्ली विधानसभा में भाजपा की प्रचंड जीत से बीजेपी खेमे में खुशी की लहर है।केजरीवाल की हार से मतदाताओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि विशुद्ध राजनीति का एक दिन अंत होकर ही रहता है।केजरीवाल की रेवड़ी संस्कृति की धराशायी हो गई।मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने बहुमत हासिल कर भ्रष्टाचार में डूबी दिल्ली सरकार को उखाड़ फेंका है।जो छल कपट से प्राप्त पाया है।उसे टिकाने के लिए वही तो करना पड़ता है जो चिंता और तनाव कैसे दूर हो सकता है।केजरीवाल सहित दिग्गज नेताओं की हार से आप पार्टी की चूल्हे हिलती दिख रही है।

आप को सम्पूर्ण कार्य की समीक्षा करनी होगी।छल कपट और चालाकी के स्थान पर जनता का भरोसा जीतकर सत्य,सहज और सरल व्यवहार को प्राथमिकता देनी होगी।दस साल के केजरीवाल के शासन में दिल्ली की जनता मूलभूत सुविधाएं से वंचित थी।आप संयोजक केजरीवाल ने कई योजनाएं और घोषणाएं लोगो के लिए शुरू तो की गई थी लेकिन उसका समुचित लाभ लोगो को नही दिया जा रहा था।जनता ने आप को दिल्ली से उखाड़ फेंकने का काम किया है।लोगों के जीवन मे जो कठिनाइया और विडम्बनाएं व्याप्त थी उसका सब से बड़ा कारण निष्पक्षता और न्याय की कमी रही है।

राष्ट्र सुरक्षित है तो सारे धर्म और संस्कृतियां सुरक्षित रह सकते है।केजरीवाल और आप के अनेक नेताओं को जेल हुई थी।भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।केजरीवाल पर दिल्ली की शराब नीति पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे।लेकिन केजरीवाल ने मोदी को टारगेट करना नही छोड़ा।मोदी को हर समय टारगेट करने वाले केजरीवाल को जनता से ऐसी धूल चटाई है कि अब केजरीवाल के लिए फिर से दिल्ली की राजनीति में बहुत बड़ा अंतराल दिखाई दे रहा है।मनीष सिसोदिया को हार का सामना करना पड़ा।लोग अब राष्ट्रहित में अपने आप को समर्पित करने लग गए है।आज के युवाओ को विशुद्ध राजनीति को बदलकर तन मन और धन सबकुछ राष्ट्र का ही है ऐसा समझकर भारत की सेवा के लिए आगे आ जाए तो देश हर तरह से विकास में आगे बढ़ सकता है।अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार स्वीकार कर भाजपा को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री आतिशी की जीत पर मतदाताओं का आभार मानते हुए कहा कि हम भाजपा की तानाशाही सरकार से हमेशा लड़ते रहेंगे।केजरीवाल की हार का मुख्यकारण असत्य का आचरण रहा है।जुठ ज्यादा टिक नही सकता है।सत्य को साक्षी की जरूरत नही होती है।लेकिन केजरीवाल का जुठ एक छोटा बालक भी परख सकता है।हर बात पर जुठ परोसने वाले नेताओं को जनता ने धूल चटाई है।दिल्ली विधानसभा में प्रचंड जीत पर मोदी ने लोगो का जीवन उत्तम बनाने के लिए कार्य किया जाएगा ।विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका निश्चित की जाएगी।भाजपा की जीत के बाद चौतरफा खुशी का माहौल है।देश मे कई जगह जश्न का माहौल है।मोदी के नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा में प्रचंड जीत से दिल्लीवासियों के दिल मे उमंग है।अब आशा की जा रही है कि भाजपा लोगो की जरूरतों को समझ कर हर समस्या का निराकार लाएगी।जुठ की राजनीति को मतदाताओं ने दफना कर जनता के लिए नई सरकार विकास की बुलंदियों पर ले जाने में भरपूर प्रयास करेगी ।मोदी ने जनता को बधाई देते हुए कहा कि जनशक्ति सर्वोपरि है और सुशासन की जीत हुई है।मोदी ने लिखा कि दिल्ली वालों ने जो स्नेह दिया है उसके लिए बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूँ।दिल्ली विधानसभा चुनाव में मोदी के नेतृत्व में बहुत भारी प्लानिंग से जीत हासिल की है।केजरीवाल के आरोपो के बाद भी रैलियां और जनसंपर्क में कोई कमी नही थी।

केजरीवाल के आरोप में सबसे शिखर पर मोदी रहे है।जेल से छूटने के बाद हर विधानसभा में केजरीवाल ने जनसंपर्क किया।कुछ दिन पूर्व यह लगता था कि केजरीवाल को हरा पाना मुश्किल है लेकिन एक समय ऐसा आया कि मतदाताओं का मिजाज ही बदल गया।अब लग रहा है कि मोदी को हरा पाना नामुमकिन है।क्योकि मोदी की कथनी समान है।13 वर्ष की ऐंटी इंकमबेसी तो थी ही लेकिन भाजपा द्वारा शीशमहल और भ्रष्टाचार का आरोप केजरीवाल पर लगाया था।केजरीवाल ने यह सोचा था कि इसको जनसम्पर्क से तोड़ देंगे।लेकिन वे यह नही कर पाए।नेताओ और सांसदों का झुग्गियों का प्रवास और कुछ समय पहले आठवें वेतन आयोग की घोषणा भाजपा के लिए तारणहार रही।कांग्रेस दिल्ली में किसी रेस में नही थी,लेकिन राहुल ने पहली रैली में केजरीवाल पर ऐसा हमला बोला कि कांग्रेस के दूसरे नेता भी सक्रिय हो गए।लेकिन कांग्रेस ने एक भी सीट हासिल नही की।भाजपा ने घूम घूम कर जनता को भरोसा दिलाया कि महिलाओं के खातों में भाजपा पैसे देगी ।12 लाख की आयकर में छूट और कई ऐसे मुद्दे थे जो भाजपा का दिल्ली में 27 साल बाद पूर्ण रुप से सरकार बनाने का मौका मिला है।

                        *कांतिलाल मांडोत*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930