नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डिंडोली में साइड न देने पर लोगों ने सिटी बस के ड्राइवर और कंडक्टर की पिटाई कर दी, गंभीर रूप से घायल ड्राइवर – भारत दर्पण लाइव

डिंडोली में साइड न देने पर लोगों ने सिटी बस के ड्राइवर और कंडक्टर की पिटाई कर दी, गंभीर रूप से घायल ड्राइवर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 डिंडोली में साइड न देने पर लोगों ने सिटी बस के ड्राइवर और कंडक्टर की पिटाई कर दी, गंभीर रूप से घायल ड्राइवर अस्पताल में भर्ती
कांतिलाल मांडोत
सूरत 8 सितम्बर

सूरत के डिंडोली इलाके में रविवार को लोगों ने सिटी बस के ड्राइवर और कंडक्टर की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डिंडोली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सिटी बस के ड्राइवर सड़कों पर बसों को बेतहाशा दौड़ाते हैं। इसको लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। बेतहाशा दौड़ने वाली सिटी और बीआरटीएस बसों से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है।
रविवार, 8 अक्टूबर को डिंडोली में सिटी बस का ड्राइवर साइड नहीं दे रहा था। लोगों ने ड्राइवर को समझाने की कोशिश की तो वह झगड़ा करने लगा। इसी बीच भीड़ जमा हो गई और लोगों ने सिटी बस के ड्राइवर और कंडक्टर की जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही दूसरे रूट पर चलने वाली सिटी बस के ड्राइवर डिंडोली पहुंच गए और बसों को सड़क पर खड़ी करके विरोध जताया। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया।
घायल ड्राइवर देवेन्द्र मराठे ने बताया कि वह डिंडोली, मधुरम सर्किल से सवारी लेकर स्टेशन की ओर आ रहा था। नवागाम-डिंडोली में बस रोककर यात्रियों को नीचे उतारने लगा। पीछे से एक बाइक चालक जोर-जोर से हॉर्न बजा रहा था। बाइक चालक पास में आया और साइड को लेकर गाली-गलौच करने लगा। उसके साथ और भी कई लोग थे। हम कुछ समझ पाते इससे पहले ही बस से नीचे उतारकर पीटने लगे। कंडक्टर ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसे भी पीट दिया। ड्राइवर की शिकायत पर डिंडोली पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031