नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोगुन्दा में मौसम का बदला मिजाज ,भारी बारिश से खेत खलियान में भरा पानी – भारत दर्पण लाइव

गोगुन्दा में मौसम का बदला मिजाज ,भारी बारिश से खेत खलियान में भरा पानी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गोगुन्दा में मौसम का बदला मिजाज ,भारी बारिश से खेत खलियान में भरा पानी
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 31 अगस्त
उदयपुर क्षेत्र के गोगुन्दा ओर सायरा क्षेत्र में शाम को भारी बारिश हुई।दो दिन बारिश के विराम के बाद आज दोपहर को भारी बारिश हुई।सायरा के तरपाल सुहावतो का गुड़ा सुथार मादडा जसवंतगढ़ आदि क्षेत्रों में भारी बारिश से खेत खलिहान में पानी भर गया।राव मादडा स्थित बुजड़िया एनीकट लबालब हो गया है।धिकलिया धरा से नंगाजी का गुड़ा वाला एनीकट ओवरफ्लो हो गया है।मक्का और सोयाबीन की फसलों में भारी नुकसान हुआ है।पिछले दिनों छह दिन तक लगातार बारिश के चलते खेतो में हवा की वजह से आड़ी पड़ी मक्की से किसान चिंतित है।भारी बारिश से खेतों में पानी भर गया है।किसानों का कहना है कि अब बारिश की आवश्यकता नहीं है।फसलों में नुकसान के चलते किसान के चेहरे फीके लग रहे है।आज की भारी बारिश से खेतों में खड़ी फसल में पानी भराव के कारण नुकसान की संभावना है।पिछले दिनों तेज हवा के झोंके ने मक्का की फसल को आड़ी गिरने के बाद उस पर भुट्टे का विकास होना सम्भव नहीं है।इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है।सायरा के भूपेंद्रसिह सोनिगरा ने बताया कि खेतो में तेज हवा के रुख से मक्का को नुकसान हुआ है।नान्देशमा की रेखा गेमती ने कहा कि आज बारिश बहुत भारी हुई है।अब बारिश की फिलहाल कोई विशेष आवश्यकता नही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031