नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *खैरवाडा़ एवं सलुम्बर विधानसभा क्षेत्र के अनेक गावों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* – भारत दर्पण लाइव

*खैरवाडा़ एवं सलुम्बर विधानसभा क्षेत्र के अनेक गावों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*खैरवाडा़ एवं सलुम्बर विधानसभा क्षेत्र के अनेक गावों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

शपथ ,प्रतियोगिता ,हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से मतदान करने के लिए किया प्रेरित ।
कांतिलाल मांडोत
उदयपुर 11 अप्रैलR
लोक सभा आमचुनाव 2024 मे मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलाये जा रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर के द्वारा बुधवार को जिले की खैरवाडा़ एवं सलुम्बर विधानसभा क्षेत्र के अनेक गावों में मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिले की खैरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के कल्याणपुर एवं सेमारी में तथा सलुम्बर के चांवण्ड कस्बे में संगोष्ठी, प्रदर्शनी, हस्ताक्षर अभियान व शपथ तथा प्रशनोत्त्तरी के माध्यम से अधिकाधिक मतदान करने की अपील की गई ।

केंद्रीय संचार ब्यूरो के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने कहा कि 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में कल्याणपुर में 56 प्रतिशत ,सेमारी में 57 तथा चावण्ड में 59 प्रतिशत मतदान हुआ जो जो कम है। लोकसभा आम चुनाव 2024 में और अधिक मतदानकर मतदान प्रतिश त वढाने की अपील की । उन्होने इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय से कहा की लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए निष्पक्ष व निडर होकर बिना किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना 26 अप्रैल को अधिकाधिक मतदान करने करे ।

इस अवसर पर बीएलओ द्वारा मतदाताओ को ई.वी.एम. एवं वीवीपैट से मतदान करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की । कार्यक्रम के अन्त मे सभी मतदाताओ को मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई। एवं प्रतियोगिताओं के विजेताओं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

महात्मा गांधी राजकीय विधालय कल्याणपुर के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बूथ लेवल अधिकारी हितेश कुमार पटवारी सुमित्रा मीणा, महिला पर्यवेक्षक बंसन्ती मीणा तथा विधानसभा स्वीप समन्वयक पंकज पटेल,इसी प्रकार राजकीय सीनियर माध्यमिक विधालय सेमारी के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विकास अधिकारी बलबीर सिंह, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमर चोबिसा , बीएलओ प्रेमशंकर पटेल एवं राहुल मेहता तथा पटवारी जगदीश मीणा एवं सलुम्बर विधानसभा के चावण्ड कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सलुम्बर दयाचन्द यादव, हरिशंकर सहायक विकास अधिकारी,कैलाश चन्द मेधवाल अतिरिक्त विकास अधिकारी,गौर शंकर ग्राम विकास अधिकारी, गणेश देवड़ा उप प्राचार्य, सहित शिक्षा विभाग, आसीडीएस, ग्राम पंचायत, पंचायत समिति ,जिला परिषद इत्यादि से जुडे अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031