नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *राजस्थान में कल होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी तैयारियां पूरी* – भारत दर्पण लाइव

*राजस्थान में कल होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी तैयारियां पूरी*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*राजस्थान में कल होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी तैयारियां पूरी*
उदयपुर 24नम्बर
राजस्थान विधानसभा चुनाव 25 नवम्बर को पूर्ण होंगे।देशावर से लोगो का आवाजाही शुरू हो गई है।25 नवम्बर को देशावर से सैकडों बसे मतदाताओं को लेकर राजस्थान पहुँचेगी।चुनाव एक सामाजिक रसायन होता है।चुनावी पंडित उसे समझ नही पाते है।वे जात पात के गणित में उलझे होते है।उसी से अनुमान लगाते है।यह समझने की कोशिश नही कर पाते कि मतदाता क्या सोचता है।एक मायने में भारतीय लोकतंत्र की एक विशेषता है।मतदाता का मन जान लेना कठिन होता है।वह मतदाता ही क्या जो अपना मन खोल दे।आखिर ईवीएम मशीन का बटन ही तो वह ब्रह्मास्त्र है जिसे वह चुनाव में जिस पर चाहता है ,उस पर चलाता है।राजस्थान में ध्रुवीकरण की राजनीति जोरो पर चली।राजस्थान के उदयपुर जिले की गोगुन्दा सीट पर भाजपा के उमीदवार प्रतापलाल गमेती और कांग्रेस के उमीदवार मांगीलाल गरासिया चुनावी मैदान में है।राजस्थान में चुनाव मोदी बनाम गहलोत हो गया है ।शिक्षित मतदाता धर्म और ग्रामीण क्षेत्रों में जातीय समीकरण तेज है।राजस्थान में अधिकांश जगह हवा बदलती नजर आ रही है।
सामाजिक कटुता टूटेगी।समरसता बढ़ेगी।केंद्र में ऐसा नेता मिला है जिसकी नीति,नेतृत्व और जनाभिमुख दृष्टि के लोग कायल हुए है।भ्रम का कुहासा छटा है।देश की सेवा करने वाले मोदी ने आज दिन तक सरकारी खजाने से वेतन के नाम का एक रुपया नही लिया है।पांच वर्षों में नेताओ की कायापलट होती देखी गई है। जबकि राजनैतिक गलियारों में चारो तरफ जुठ का आलम है उसके बीच ईमानदारी की मिसाल पेश कर देश के लिए जीने वाले प्रधानमंत्री मोदी के दिल मे देशप्रेम हिलोरे ले रहा है। देश के लिए जीने और मरने वाले कोटो में भी कोई और कोई में भी कोई विरले ही होते है।देश मे दुष्प्रचार की आंधी बेअसर हुई है।नकारात्मकता राजनीति,जातिवादी राजनीति और मुसलमानों को वोट की राजनीति में खिलोना बनाने की चली आ रही प्रवृति का कही तो ठहराव होगा।
विपक्ष नरेंद्र मोदी के विकास मंत्र पर जो प्रश्न खड़े कर रहे है।जो भ्रम फैला रहे है,वे बार बार सोचे,खूब सोचे।राजस्थान में मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी की है।जेबकतरे और पनौती का तंज कसा है उसके बारे में सोचे कि 140 करोड़ लोगो के प्रधानमंत्री पर निम्न स्तर की भाषा बोलकर मतदाताओं की तालिया बटोरना हास्यास्पद है। क्या वह सही है?विपक्ष की सोच में विकृति भरी हुई है।मोदी,अमित शाह और योगी के नेतृत्व में राजस्थान में अनेक सभाएं हुई। विकास वह मंत्र है जो जाति मजहब से नागरिक ऊपर उठता है।उन्नति की आशा जगाता है।प्रेरणा प्रधान जीवन की सीढ़ियां चढ़ने की हिम्मत जगाता है।
यह समय अतीत में झांकने का सपना संजोने का है।25 नवम्बर की तिथि लोकतंत्र के उत्सव का दिन है।राजस्थान के विधानसभा चुनाव में मेवाड़ की अहम भूमिका रही है।गोगुन्दा महाराणा प्रताप की राजतिलक स्थली है।यहाँ चुनाव के दरमियान राजनैतिक दलों की समय समय पर आवाजाही रहती है।गोगुन्दा के भाजपा प्रत्याशी प्रतापलाल गमेती और कांग्रेस के प्रत्याशी मांगीलाल गरासिया चुनावी मैदान में है।पिछले दो टर्म से प्रतापलाल गमेती विधायक है।इस बार भाजपा और कांग्रेस बड़ी आस लिए हुए है।
सबसे बड़ा राज्य राजस्थान देश को दिशा देने की हमेशा फहल करता रहा है।विकास के चार पहलू है।उसे समन्वित रूप से प्राप्त किए बिना लक्ष्य अधूरा रहेगा। विकास यानी आर्थिक आत्मिक सामाजिक और राजनीति।इसे प्राप्त कर ले तो भारत की अस्मिता प्रकट होगी।आत्म गौरव का भाव जगेगा। भारत दुनिया को रास्ता दिखाने की क्षमता दिनों दिन बढ़ती जाएगी।मोदी का खुले आसमान की असीम संभावनाओ में उनका द्र्ढ विश्वास है।मतदाता नरेंद्र मोदी का हमेशा भरोसा करते आ रहे है।राजस्थान में मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा जा रहा है।25 नवम्बर को मतदान होगा।हर व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग करना है।राजस्थान में मोदी ने अनेक रैलियां की है।आखिरी चरण में वे जयपुर में भी रोड शो किया।मोदी ने चुनाव के मैदान में अंगद का पैर रख दिया है।भाजपा ने हर मोर्चे पर मुस्तैदी दिखाई।गोगुन्दा सीट की बात करे तो यहाँ कही ख़ुशी कही गम है।लोगो की मूलभूत सुविधाएं मुहफाडे खड़ी है।बिजली आपूर्ति हर दिन कई घण्टो तक बहाल नही की जाती है।हररोज तार टूटने की समस्या खड़ी होती है।मोदी पूरी ताकत से लड़ते है।सब कुछ दांव पर लगाकर कुनकुने की तरह नही जीते है।पानी को उबल जाने देते है।तभी वे पानी के स्वभाव को बदल पा रहे है।देश जानता है कि उन्होंने जो कहा है वह किया है।ईमानदार प्रशासन दिया है उन्होंने कोई कोर कसर नही छोड़ी।उन नेताओं को भी एक हद तक बदला है जो सत्ता को अपने सुख का साधन समझते है।देश को बहुत सालो बाद एक कर्मठ ,ईमानदार और भविष्य दृष्टि वाला नेता मिला है।मोदी ने विकास के वादे को जमीन पर उतारा।राजस्थान में मुख्यमंत्री का चेहरा नही दिया।क्योकि भाजपा की ताकत का एक करिश्मा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031