नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारत दर्पण लाइव
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
  • रावलियाखुर्द में ढोल थाल की धुन पर गेर नृत्य का आयोजन

कांतिलाल मांडोत
उदयपुर 14
राजस्थान की धरती मेवाड़ के गोगुन्दा तहसील के रावलियाखुर्द में रंग पंचमी से जमने वाली होली की रंगत शीतला सप्तमी के मौके पर मंगलवार को गेर नृत्य खेला गया।

दूर दूर से लोगो का आवागमन हुआ।इसमें हर समाज के लोगो ने भाग लिया क्षेत्र के दूर दराज से लोगो का आना जाना लगा रहा।हर बार की तरह इस बार भी रावलियाखुर्द में और सायरा के तरपाल गांव के चौराहा पर गेर नृत्य में समाज के लोगो ने भाग लिया।गांव के चौराहा पर एक मेज पर ढोल तो दूसरे हाथ मे कांसे की थाली को एक लय में ढोल पर पतली कामडी में बजाते हुए सुरीले स्वर गुंजायमान हुए।राजस्थान वेश भूषा के साथ आए सजे धजे युवकों ने गेर नृत्य किया।सुरीली संगत पर सैकड़ो युवकों ने लम्बे समय तक गेर नृत्य किया।

उसके बाद गांव की परंपरा के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी गई।गांव के गेरियो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।कार्यक्रम में पूर्व सरपंच अमरसिंह तलादरा, नान्देशमा मंडल अध्यक्ष फतहलाल जोशी,समाज सेवी देवीसिंह सिसोदिया, बन्टीसिह सिसोदिया, प्रेमसिंह खरवड़,खुमानसिंह, शंकरसिंह, केसरसिंह तलादरा,भँवरसिह तलादरा, मोहनदास गोगाराम डामर आदि की उपस्थिति रही।रावलियाखुर्द में परम्परा से लगने वाले सातम के मेले में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031