नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सेना के हेलिकॉप्टर में खराबी, मांडवी में इमरजेंसी लैंडिंग – भारत दर्पण लाइव

सेना के हेलिकॉप्टर में खराबी, मांडवी में इमरजेंसी लैंडिंग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सेना के हेलिकॉप्टर में खराबी, मांडवी में इमरजेंसी लैंडिंग
सूरत 2 नवम्बर
रमेश जैन
सेना का हेलिकॉप्टर महाराष्ट्र से राजस्थान के जोधपुर जा रहा था। रास्ते में अचानक हेलिकॉप्टर से धुआं निकलने लगा। हेलिकॉप्टर को मांडवी तहसील के सठवाव गांव में स्थित आश्रमशाला के खुले मैदान में बने हेलीपैड पर उतारा गया। हेलिकॉप्टर देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मांडवी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस जवानों ने भीड़ को तितर-बितर किया। हेलिकॉप्टर में सेना के 6 जवान सवार थे। सभी महाराष्ट्र से राजस्थान के जोधपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में तकनीकी खराबी के कारण हेलिकॉप्टर से धुआं निकलने लगा। हेलिकॉप्टर को इमरजेंसी में सठवाव आश्रमशाला के पास मैदान में उतारा गया। हेलिकॉप्टर में सवार सभी जवान सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मांडवी थाने के इंस्पेक्टर हेमंत पटेल काफिले के साथ मौके पर पहुंच गए और जवानों के लिए खाने-पीने और पानी की समुचित व्यवस्था की। घटना के कुछ देर बाद ही रेस्क्यू करने के लिए दूसरा हेलिकॉप्टर सठवाव आश्रमशाला पहुंच गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31